रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।
नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।
रात भर कलमठ के नीचे छुपकर महिला पर्यटक ने बचाई अपनी इज्जत।
10 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी दीपक बोरा को किया गिरफ्तार।
नैनीताल से कल एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। घटना में दिल्ली की एक महिला पर्यटक के साथ टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने चालक को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक कल एक महिला पर्यटक जो हल्द्वानी से देर रात नैनीताल के लिए टैक्सी से आ रही थी। रात के अंधेरे में चालक ने नैनीताल पहुंचाने के बजाय महिला पर्यटक को दुष्कर्म की नीयत से जंगल के रास्ते पटवा डांगर को ले जाने लगा । चालक की नियत भांपते हुए महिला पर्यटक ने विरोध शुरू किया तो चालक ने उस महिला के साथ मारपीट की महिला किसी तरह चालक के चंगुल से बचकर जंगल की ओर भाग गई तथा रात एक कलमठ के नीचे छुपकर अपनी जान व इज्जत बचाई। आरोपी चालक महिला का समान व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। सुबह किसी तरह महिला सड़क तक पहुंची तथा एक क्षेत्रीय महिला को अपनी आपबीती बताइए इसके बाद महिला की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 घँटे के भीतर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पांच मार्च की रात महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। हल्द्वानी से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और वहाँ से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी हायर की और रात को काठगोदाम से नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।
रात्रि लगभग 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक द्वारा वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडागर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर महिला के साथ बदतमीजी, मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसका मोबाइल फोन लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।छह मार्च को प्रातः स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष संकलन की कार्यवाही की गई। एसएसपी ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल पर आरोपी चालक दीपक सिंह बोरा के खिलाफ मुकदमा धारा 64/309(6)/137 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टीसी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या यूके 04टीबी 5500 वैगनार एवं वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से जांच करते हुए चालक दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।गिरफ्तार दीपक सिंह बोरा पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र 39 वर्ष है। उसके पास से पौड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100), घटना में प्रयुक्त वाहन यूके 04टीबी 5500 वैगनार बरामद की गई। पुलिस टीम में मनोज सिंह नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, महिला उपाध्यक्ष निरीक्षक बबीता, अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन, परमजीत सिंह शामिल थे। एसएसपी नैनीताल ने कहा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा नैनीताल में पर्यटकों व आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैए ऐसे अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।