Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: मसूरी 9 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 24, 2023
09 वर्षों से फरार वारंटी को मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार मसूरी पुलिस ने 09 वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई है। मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 मे आईपीसी की धारा 323/504 में पिछले 09 वर्षों से फरार लीचीं उर्फ तेनजिन नीमा निवासी डिक रोड़ मसूरी को मसूरी पुलिस ने देहरादून सहस्त्रधारा रोड़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2013 से उक्त मुकदमें में वांछित चल रहा था । जो लगातार फरार चल रहा था। उन्होने बताया कि न्यायालय ने उक्त अभियुक्त के विरुद्ध स्थायी गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। जिसके अनुपालन में एसएसपी देहरादून के द्वारा इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध , पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ मसूरी के निर्देष में प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी । मुखबिर के सुचना पर पुलिस टीम द्वारा लीचीं उर्फ तेनजिन नीमा के सम्बन्ध में पूछताछ की गई जिसके बाद देहरादून सहस्त्रधारा स्थित अभियुक्त के आवास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जरूरी खबरें