Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: हेरोइन( स्मैक) के साथ युवक गिरफ्तार पूर्व में दो बार जा चुका है जेल

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

लोहाघाट: हेरोइन( स्मैक) के साथ युवक गिरफ्तार पूर्व में दो बार जा चुका है जेलएसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर मंगलवार शाम को एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी पुलिस ने बाइक में आ रहे युवक की रोककर तलाशी ली तलाशी में पुलिस ने युवक से हेरोइन (स्मैक) बरामद की। एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर की मौजूदगी में पुलिस ने हेरोइन (स्मैक)का वजन किया तो वह 2.74 ग्राम निकली। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया तलाशी के दौरान आरोपी अभिषेक ओली निवासी मीना बाजार के कब्जे से 2.74 ग्राम हेरोइन (स्मैक)बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपी से पूछताछ जारी है। एसएचओ ने कहा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

मालूम हो आरोपी अभिषेक पूर्व में दो बार स्मैक तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है पुलिस टीम में एसएचओ अशोक कुमार ,एसआई कुंदन बोरा, कांस्टेबल अशोक पुरी , हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, संजय जोशी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।

जरूरी खबरें