Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: काशीपुर :पुलिस ने छात्रा पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सहित दो को किया गिरफ्तार,एकतरफा प्रेम बना जानलेवा हमले का कारण

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 13, 2024
काशीपुर पुलिस ने छात्रा पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार,एकतरफा प्रेम बना जानलेवा हमले का कारण काशीपुर में बीते रोज छात्रा पर जानलेवा हमला करने के मामले में इकतरफा इश्क की दास्तान सामने आई है। प्रपोज कबूल न करने पर सिरफिरे आशिक ने बेखौफ होकर छात्रा पर पाटल से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर डाला। पुलिस ने हमलावर और उसके साथी को गिरफ्तार कर इस दुस्साहसिक वारदात का खुलासा कर दिया है।पूरे मामले का खुलासा काशीपुर सीओ अनुषा बडोला ने किया। सीओ अनुषा बडोला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर दबिश दी गयी तो वहां ताला लगा मिला। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त फरदीन, जो कि पुलिस के डर से ढेला पुल से नदी में कूद गया लेकिन फरदीन को आख़िरकार पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को फरदीन के पास से एक अदद तंमचा 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूसों के बरामद हुआ। इस पर अभियुक्त फरदीन के विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ के मुताबिक, गिरफ्तार फरदीन ने पूछताछ में बताया कि वह अपने मौहल्ले की एक लड़की से बेपनाह मुहब्बत करता है और उससे शादी करना चाहता है। उसके घर वाले (फरदीन के) भी राजी हैं लेकिन लड़की राजी नहीं हो रही है। लड़की के परिवार वालों ने उसके विरुद्ध तीन-चार मुकदमें भी लिखवा दिये हैं। उसने ठान लिया कि आखिरी बार लड़की को प्रपोज करेगा अगर वह नहीं मानी तो उसे खत्म कर देगा। मेरे इस प्लान में मेरे परिवार वाले भी शामिल थे। प्लान बनाकर सोमवार शाम मैं अपने दोस्त रऊफ के साथ लड़की का रास्ते में इन्तजार करने लगा। आने पर मैंने उसे रोका तो मेरे भाई बिलाल, आकिल, अनस, अफरीदी तथा मेरे पिता रिजवान दूर से खड़े होकर बार-बार मुझे चिल्ला कर कह रहे थे आज इसे मार ही दे। फिर जैसे ही मैंने उसे उसकी बहन के साथ आते देखा तो मैं अपने दोस्त को कुछ दूर खड़ा कर पाटल को अपनी कमर में छिपा कर उसके पास गया और उसे प्रपोज किया। मना करने पर पाटल से उसके सिर व हाथ में वार किये। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गये तो डर की वजह से मैं पाटल लेकर वहां से भाग गया और उसी समय मेरे परिवार के लोग भी वहां से फरार हो गये। मैं भाग कर मुरादाबाद चला गया। वहां मेरे रिश्तेदारों से मुझे जानकारी हुई कि मेरे खिलाफ मुकदमा हो गया है और पुलिस मेरे पीछे मुरादाबाद तक आई है तो मैं घबराकर छिपते हुए काशीपुर आकर अपना सामान लेने आया था कि ढेला पुल के पास मेरे पीछे पुलिस भागी जिस कारण अपनी जान बचाने के लिये मैं ढेला पुल से नीचे कूद गया जिस कारण मेरा पैर भी फ्रैक्चर हो गया। सीओ ने बताया कि फरदीन के साथी रऊफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी फरदीन के साथ ही उसके दोस्त कटोराताल निवासी रऊफ तथा पिता रिजबान, मां बेबी, भाई बिलाल, आकिब, अनस, अफरीदी के अलावा ताजू, फिरोज एवं फरदीन की तीन मौसियों और रिश्तेदार साहिल के खिलाफ धारा 147, 307, 323, 354, 452, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। इनमें से फरदीन व रऊफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश जारी है

जरूरी खबरें