Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट नगर में चोरों ने दो वाहनों से डीजल व बैटरी पर किया हाथ साफ। चोरों के हौसले बुलंद।

लोहाघाट नगर में चोरों ने दो वाहनों से डीजल व बैटरी पर किया हाथ साफ।चोरों के हौसले बुलंद।लोहाघाट नगर में एक बार चोरों के हौसले फिर से बुलंद है चोरों ने लोहाघाट के पुनेठा पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े जल संस्थान के टैंकर से डीजल व कैंटर से बैटरी चोरी कर ली है। जल संस्थान के वाहन चालक राकेश फर्त्याल ने बताया शिवालय पुल के पास उन्होंने टैंकर खड़ा किया था सवेरे आकर देखा तो टैंकर से लगभग 40 लीटर डीजल चोरी हो चुका था। वही कैंटर संख्या uk03 ta 0994 के वाहन चालक पुष्कर सिंह ने बताया वह पेट्रोल पंप के सामने अपने वाहन को खड़ा कर घर चला गया था ।आज मंगलवार सुबह आकर देखा तो अज्ञात चोरों ने वाहन से बैटरी चोरी कर ली है ।दोनों वाहन चालकों ने लोहाघाट थाने में चोरी की तहरीर दी है तथा पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना की जांच की जा रही है जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

जरूरी खबरें