Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी : टांडा जंगल में साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की वनवाचर की हत्या।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

हल्द्वानी : टांडा जंगल में साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की वनवाचर की हत्या।

आरोपी तिवारी सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के टांडा जंगल में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। वन विभाग में संविदा पर तैनात एक प्लांटेशन वॉचर की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी ।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बन चौकी पहुंचा और बदमाशों के द्वारा मेवालाल की हत्या करने की बात कही। सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और टीपीनगर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया और हत्या करने की बात कबूल की ।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले का रहने वाला था। मेवा लाल टांडा रेंज में वन विभाग के तहत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर (पौधों की रखवाली करने वाला) के पद पर कार्यरत था बताया जा रहा है कि देर रात मेवा लाल और उसके साथी तिवारी सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। दोनों शराब के नशे में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर तिवारी सिंह ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मेवा लाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गहरे घाव लगने के कारण मेवा लाल की मौके पर ही मौत हो गई।। हल्द्वानी एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का लग रहा है। आरोपी तिवारी सिंह ने कुल्हाड़ी से काटकर मेवा लाल की हत्या की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

जरूरी खबरें