रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी:पिथौरागढ़ के रहने वाले सेना के जवान पर नाबालिग से दुष्कर्म का लगा आरोप, मुकदमा द
Laxman Singh Bisht
शादीशुदा है जवान नाबालिग को फंसाया प्रेमजाल में
हल्द्वानी मे पिथौरागढ़ के रहने वाले एक सेना के जवान पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी जवान के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सेना के जवान ने बनभूलपुरा क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला आरोपी सेना का जवान पहले से शादीशुदा है। आरोपी के गांव की 17 साल की लड़की हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। शादीशुदा होने के बावजूद सेना के जवान ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया जवान ने नाबालिग को पत्नी से तलाक लेकर उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।पीड़ित किशोरी के परिवार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने किशोरी को झांसे में लेकर वनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस बात की शिकायत परिजनों से की जिसके बाद परिजनों ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया मामले में तत्काल आरोपी जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष