Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी:पिथौरागढ़ के रहने वाले सेना के जवान पर नाबालिग से दुष्कर्म का लगा आरोप, मुकदमा द

शादीशुदा है जवान नाबालिग को फंसाया प्रेमजाल में हल्द्वानी मे पिथौरागढ़ के रहने वाले एक सेना के जवान पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी जवान के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सेना के जवान ने बनभूलपुरा क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला आरोपी सेना का जवान पहले से शादीशुदा है। आरोपी के गांव की 17 साल की लड़की हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। शादीशुदा होने के बावजूद सेना के जवान ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया जवान ने नाबालिग को पत्नी से तलाक लेकर उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।पीड़ित किशोरी के परिवार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने किशोरी को झांसे में लेकर वनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस बात की शिकायत परिजनों से की जिसके बाद परिजनों ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया मामले में तत्काल आरोपी जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें