Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: लोहाघाट के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से घंटी चोरी लोगों में भारी आक्रोश पुलिस मौके पर 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 17, 2024
लोहाघाट के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से घंटी चोरी लोगों में भारी आक्रोश पुलिस मौके पर लोहाघाट नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के मुख्य गेट से अज्ञात चोरों ने मंगलवार देर रात लगभग 7 किलो वजनी घंटी को चुरा लिया है बुधवार सुबह जब भक्त हनुमान मंदिर पहुंचे तब जाकर घटना की जानकारी मिली भक्तों के द्वारा मंदिर के पुजारी जगदीश ओली को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद उनके व मुकेश बगोली द्वारा लोहाघाट पुलिस को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी गई सूचना पर लोहाघाट पुलिस के चीता कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने घटना स्थल का मोका मुआयना किया एसएचओ ने बताया पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खगालकर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जल्द चोरों का पता लगा लिया जायगा वहीं नगर के बीचों बीच हुई चोरी से क्षेत्र वासियों में इस घटना से भारी आक्रोश है लोग पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं लोगों ने कहा जहां मंगलवार को बजरंगबली की पूजा होती है वहीं अराजक तत्व ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं

जरूरी खबरें