रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी
Laxman Singh Bisht
जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
क्षेत्र में सनसनी आज सुबह की है घटना

बागेश्वर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है जहां राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय दयानंद टम्टा की आज 18 जुलाई की सुबह चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक दयानंद टम्टा पुत्र गिरीश प्रसाद टम्टा तहसील रोड के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हाल ही मे स्थानांतरित होकर आए उन्हीं के विद्यालय के कलर्क अल्मोड़ा लमगड़ा निवासी नवल किशोर सोराड़ी ने कथित रूप से उनको स्कूल जाते समय पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा। क्षेत्र में हुई इस हत्या से दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।