Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:आदर्श जिला चंपावत में भ्रष्टाचार चरम पर वायरल ऑडियो : चम्पावत में भ्रष्टाचार की बू 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 31, 2025
आदर्श जिला चंपावत में भ्रष्टाचार चरम पर वायरल ऑडियो : चम्पावत में भ्रष्टाचार की बू आदर्श जिला चंपावत में भ्रष्टाचार का खेल चरम पर चल रहा है मुख्यमंत्री के मॉडल जिले चम्पावत में जल्द अमीर बनने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है । जी हाँ यहां हर कोई लूटने में लगा हुआ है । मुख्यमंत्री की परिकल्पनाओं के मॉडल जिले में लूट का खेल चल रहा है । जिसका अब ऑडियो वायरल हुआ है । इस लूट के खेल का शिकार हो रही है यहां की जनता । जिले में कुछ ऐसे लोग हैं , जो मुख्यमंत्री के मॉडल जिले की परिकल्पना पर बट्टा लगा रहे हैं । सरकार की योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत , स्वजल परियोजना चम्पावत द्वारा शौचालय निर्माण में 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है [playlist ids="38687"] लेकिन सरकार द्वारा दी जा रही 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है । और चम्पावत जिले में गरीब जनता को मिल रही 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि पर भी लुटेरों की नजर है । यहां शौचालय निर्माण के बाद लोगों के खाते में अभी 12 हजार रुपये नहीं पहुंचे हैं , लेकिन उससे पहले ही यहां भ्रष्टाचार का खेल शुरू हो गया । हम बात कर रहे हैं चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड की । यहां स्वजल परियोजना विभाग द्वारा एक पेंटर को उन लोगों की लिस्ट थमा रखी है , जिन लोगों ने शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन किया है । हम आपको बता दें , ये पेंटर इस लिस्ट में नाम देखकर गांव - गांव , घर - घर जाकर लोगों के पास पहुंच रहा है , और निर्मित शौचालय पर लाभार्थी का नाम , ग्राम , विकासखंड , प्रोत्साहन राशि और निर्माण वर्ष लिख रहा है । इन चार पंक्तियों में कुल 20 शब्द लिखने के बदले पेंटर लोगों से एक हजार रुपये ले रहा है । जब 1 हजार रुपये सुनकर लोग ज्यादा रुपये लेने की बात कह रहे हैं तो पेंटर कहता है , विभाग के सभी लोगों में ये पैसा बंटता है । पेंटर का कहना है , ये पूरा पैसा उसका नहीं है बल्कि विभाग के लोग भी इस लूट में शामिल हैं । अब ये ऑडियो खूब वायरल हो रहा है और जिले में खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है । इस विषय में विभाग से बात की गई तो विभाग ने साफ मना किया है और कहा है कि पेंटर को अब विभाग की ओर से काम नहीं दिया जाएगा । लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि आंखिर संबंधित विभाग क्या कार्यवाही करता है । इससे तो यही लगता है कि , चम्पावत जिले में 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि में भी लुटेरे गिद्धों की नजर है । इसीलिए तो हम कहते हैं , अगर आपको भी जल्दी अमीर बनना है तो , चले आइए मुख्यमंत्री के मॉडल जिले चम्पावत में , क्योंकि यहां खुली छूट है और खुली लूट है । इसीलिए हम अक्सर कहा करते हैं - बर्बाद गुलिस्तां करने को , बस एक ही उल्लू काफी था । अंजाम ए गुलिस्तां क्या होगा जहां हर साख पर उल्लू बैठा हो अब देखना  है प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है आरोप कितने सच है यह जांच का विषय है। काली कुमाऊं खबर वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है

जरूरी खबरें