Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:उत्तराखंड में एक साथ पंचायती चुनाव कराने की मांग ने पकड़ा जोर।महिला जनप्रतिनिधि प्रमुखता से मुद्दे को लेकर आई फ्रंट में।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 27, 2024
उत्तराखंड में एक साथ पंचायती चुनाव कराने की मांग ने पकड़ा जोर।महिला जनप्रतिनिधि प्रमुखता से मुद्दे को लेकर आई फ्रंट में। भारत सरकार द्वारा एक देश एक चुनाव की प्रणाली पूरे देश में लागू किए जाने के प्रयासों का जहां समाज का हर वर्ग स्वागत कर रहा है वही उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को समान रूप से लागू करने की मांग जोर पकड़ गई है। एक देश एक चुनाव से सरकारी धन की बर्बादी रुकने के अलावा वर्ष भर कोई न कोई चुनाव की प्रक्रिया जारी रहने से विकास बाधित होते आ रहा हैं। वर्ष 2000 में भारत सरकार द्वारा उत्तरांचल अब उत्तराखंड राज्य अधिनियम को 25 अगस्त 2000 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा नोटिफिकेशन में अपने हस्ताक्षर किए गए थे। उसके बाद इसी वर्ष 9 नवंबर को देश के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड अस्तित्व में आया। उसी वक्त उत्तराखंड में हरिद्वार का कुंभ क्षेत्र ही शामिल शामिल किया गया था। बाद में रुड़की, मंगलौर आदि सभी क्षेत्र उत्तराखंड में शामिल किए जाने से त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के समय में विषमताएं पैदा हो गई। जिससे हरिद्वार जिले में अलग तथा राज्य के अन्य 12 जिलों में एक साथ पंचायती चुनाव संपन्न किए जाने लगे। एक ही राज्य में दोहरी व्यवस्था लोगों में काफी खटक रही थी। किंतु जब केंद्र सरकार की ओर से ही एक देश एक चुनाव की संवैधानिक व्यवस्था लागू करने के प्रयास शुरू किए गए तो इस मुद्दे को बल मिलने लगा। चम्पावत जिले के चारों ब्लॉकों की पहली बार निर्वाचित युवा महिला प्रमुख इस संबंध में एक समान राय रखते हुए इस मुद्दे को लेकर फ्रंट में आ गई है। लोहाघाट की ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक कहती हैं कि एक राज्य में दो नियम व्यवहारिक नहीं है। पूरे राज्य में एक साथ पंचायती चुनाव कराने के लिए शेष जिलों का कार्यकाल बढ़ाकर एक साथ चुनाव कराए जाएं। जिससे राज्य में एकरूपता व समानता लाई जा सके। चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी कहती है कि हमें पहली बार जन सेवा का अवसर मिला, लेकिन आधा समय तो उनका कोरोना ही लील गया। हमें काम करने का पूरा अवसर ही नहीं मिला। जिसे देखते हुए पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने से राज्य में एक साथ पंचायती चुनाव कराने का मार्ग स्वयं खुल जाएगा। बाराकोट ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल कहती है कि कोरोना के कारण समय की जो बर्बादी हुई उसे आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार के साथ पूरे राज्य में एक साथ पंचायती चुनाव कराने के लिए यह सही समय है। हमारी मांग एक दम न्यायोचित है। पाटी जैसे बड़े ब्लॉक की कम उम्र की ब्लॉक प्रमुख सुमन लता कहती हैं कि कोरोना के कारण तो उन्हें जनता से किए गए वादे भी पूरे करने का समय नहीं मिल पाया। जनप्रतिनिधियों से लोगों की तमाम अपेक्षाएं होती है। पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाएं जाने से एक साथ चुनाव भी होंगे और हमें सेवा का भी अवसर मिलेगा।

जरूरी खबरें