रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में जेजेपी नेता करेंगें प्रदेशभर का दौरा, इस दिन होगा जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन
Laxman Singh Bisht
Haryana news : जननायक जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज करते हुए 16 जिलों में पार्टी की जिला बैठकों का कार्यक्रम घोषित किया है। 28 सितंबर से जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा प्रदेशभर का दौरा करेंगे। वे सभी 22 जिलों में जाकर जेजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन मजबूती पर फोकस करेंगे। इस दौरान जेजेपी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करेगी।
रविवार से जेजेपी इन कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता 28 सितंबर को जींद और सोनीपत, 29 सितंबर को झज्जर और गुरुग्राम और 30 सितंबर को महेंद्रगढ़ जिले का दौरा करेंगे। इसके बाद वे 4 अक्टूबर को भिवानी और हिसार, 5 अक्टूबर को रोहतक और पानीपत, 6 अक्टूबर को अंबाला और यमुनानगर, 7 अक्टूबर को पंचकुला, 8 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 9 अक्टूबर को दादरी और झज्जर जिले में होंगे। इनके अलावा 12 अक्टूबर को जेजेपी कैथल जिले में युवा योद्धा जिला सम्मेलन करेगी। कार्यक्रम के आयोजक जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह जेजेपी ‘युवा योद्धा अभियान’ का दूसरा जिला सम्मेलन कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि युवा योद्धा अभियान को लेकर जेजेपी के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दिग्विजय ने कहा कि सिरसा की तरह कैथल जिले का भी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसमें युवाओं की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद किया जाएगा।Haryana news
विज्ञापन
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।