रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक खिला कमल ही कमल:पीएम मोदी
Laxman Singh Bisht
गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक खिला कमल ही कमल:पीएम मोदी
मां गंगा के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी मिला आशीर्वाद। बंगाल में चला मोदी मैजिक

पश्चिम बंगाल ,असम व पुडुचेरी जीत के बाद पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के लिए बधाई दी है। बंगाल जीत पर पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय से कहा बंगाल में नए सूरज का उदय हुआ है कहा गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। पीएम मोदी ने असम जीत पर कहा मां गंगा के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का आशीर्वाद भी भाजपा को मिला है। पीएम मोदी ने कहा पहली कैबिनेट में बंगाल में आयुष्मान भारत योजना संचालित की जाएगी तथा घुसपैठियो पर कड़ी कार्रवाई भाजपा सरकार के द्वारा अमल में लाई जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा नारी विरोधी पार्टियों को मातृशक्ति ने नारी बंदन बिल को पास न करने की सजा दी है। पीएम मोदी ने कहा पिछले चुनावो बंगाल में कई निर्दोष लोगों की हत्या की जाती थी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कई जुल्म ढाए जाते थे पर इस बार के चुनाव में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई ।पूरे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। जिसके लिए वह सुरक्षा बलो, चुनाव आयोग व चुनाव संपन्न कराने में लगे कर्मचारियों को धन्यवाद देते हैं। मोदी ने कहा अब बंगाल में गन का नहीं जनता का होगा शासन। पीएम मोदी ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत के लिए राज्यों की जनता व समस्त देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा बंगाल में भय मुक्त शासन दिया जाएगा यह उनकी गारंटी है।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने देश के करीब-करीब हर राज्य में सरकारें बनाई हैं। आजादी के आंदोलन का जो भाव था, उसका उन्हें लाभ मिला था, उसमें से उपजा हुआ जनादेश था। जैसे-जैसे आजादी के आंदोलन के भावों से आगे निकलकर देश धरातल के कामों पर लौटा, वैसे-वैसे कांग्रेस, जनता का भरोसा खोती चली गई।

बीते दशकों में देश ने युवाओं की अनेक पीढ़ियां जोड़ी हैं लेकिन कांग्रेस घटती ही चली गई। कांग्रेस देश की संस्कृति को नहीं समझ पाई, देश की संवेदनाओं को नहीं समझ पाई। कांग्रेस आकांक्षाओं की राजनीति जानती ही नहीं।। बंगाल में भाजपा जहां 209 सीट पर आगे है तो वही टीएमसी 78 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। भवानीपुर सीट से भी ममता बनर्जी पीछे चल रही है।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।