रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : गाजियाबाद:सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
Laxman Singh Bisht
सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
सूर्या की मां की मांग हत्यारे के घर पर चले बुलडोजर । तीन आरोपी गिरफ्तार।

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है। उसकी मौत हो गई।गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद पर 17 साल के सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी असद को पकड़ लिया था।हालांकि मुठभेड़ के दौरान लगी गोली के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान असद की मौत हो गई है।गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। इंदिरापुरम में पुलिस ने असद का एनकाउंटर किया। इसके अलावा उसका एक साथ मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. दोनों तरफ से 50 राउंड फायरिंग की गई।इस एनकाउंटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ हैं। मामले मे सूर्या की मां सरोज ने मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि असद की लाश की तस्वीर उन्हें दिखाई जानी चाहिए। वहीं सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि असद शहर छोड़ने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम में असद का एनकाउंटर कर दिया।सूर्या की मां ने कहा, "जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए। मेंने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है. इस बीच पुलिस उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी. की. इसी दौरान पुलिस को असद अपने साथी के साथ बाइक पर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने को कहा।पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी असद पर फायरिंग की।इस मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी है।हालांकि बाइक चला रहा असद का साथी मौके से फरार हो गया, जिसे ढूंढने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।उधर पुलिस को मौके से पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन