रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला ?
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल के गांव जनेदपुर में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी एजेंट ने 8 लाख 10 हजार रुपए ठग लिए।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने युवक को जर्मनी भेजने का झांसा दिया था, लेकिन उसे जर्मनी की बजाय रूस भेज दिया। युवक की बहन ने इस संबंध में सीवन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।Haryana news
शिकायत में गांव जनेदपुर निवासी नीतू ने बताया कि उसका भाई कर्मचंद विदेश जाना चाहता था। इस सिलसिले में उन्होंने बिट्टू नाम के एजेंट से संपर्क किया। आरोपी ने जर्मनी भेजने का वादा किया और युवक का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, पैसे लेने के बाद आरोपी ने युवक को जुलाई 2025 में भारत से रूस भेज दिया और जल्द ही जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवक को जर्मनी नहीं भेजा गया तो परिवार ने एजेंट से संपर्क किया। शुरुआत में एजेंट ने आश्वासन दिया, लेकिन बाद में जर्मनी भेजने से मना कर दिया। फिलहाल युवक रूस में ही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने इस तरीके से 8 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है।Haryana news
सीवन थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।