रिपोर्ट: साहबराम : Cyber Crime : हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग को किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Cyber Crime : साइबर क्राइम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6 लाख 30 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ के रोड़ावाली गांव निवासी इमरान खान को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी से 1.70 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। शिकायतकर्ता, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करती है ने बताया कि 17 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा।Cyber Crime
जानकारी के मुताबिक, ग्रुप में कई लोग विभिन्न स्कीमों और तरीकों से पैसे कमाने की बात कर रहे थे। ग्रुप में दिए गए निर्देशों के अनुसार, शिकायतकर्ता को गूगल मैप पर विभिन्न होटलों और रेस्तरां को 5-स्टार रेटिंग देने का टास्क दिया गया। उसने निर्देशानुसार टास्क पूरे किए। इसके बाद, आरोपियों ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीतकर उसे बड़े टास्क पूरे करने के लिए प्रेरित किया और उसका डीमैट खाता खुलवाया।
टास्क पूरे करने और निवेश पर लाभ का लालच देकर, विभिन्न बैंक खातों में 6 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए। साइबर ठगी का संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।Cyber Crime
विज्ञापन
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर