: चंपावत :गीता धामी के चंपावत दौरे को लेकर अब कांग्रेस पार्टी ने भी उठाए सवाल
Sat, Oct 21, 2023
गीता धामी के चंपावत दौरे को लेकर अब कांग्रेस पार्टी ने भी उठाए सवाल
बीते दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने सीएम की विधानसभा चंपावत का दौरा किया था इस दौरे को लेकर चंपावत जिले की राजनीति गर्मा गई है दौरे के दौरान श्रीमती धामी के द्वारा सरकारी तंत्र का खुलेआम उपयोग करने, सरकारी योजनाओं का उद्घाटन करने तथा सरकारी चेकों का वितरण करने का आरोप लगाते हुए आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे पर सवाल उठा रही है
चंपावत की महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला मेहरा ने भी अब श्रीमती धामी पर आरोप लगाते हुए कहा श्रीमती धामी किसी भी पद पर नहीं है इसके बावजूद उनके द्वारा सरकारी योजनाओं का उद्घाटन, सरकारी चेको का वितरण व सरकारी तंत्र का उपयोग किया गया जो की उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है तथा प्रोटोकॉल का सरेआम उल्लंघन व सत्ता का दुरुपयोग है विमला महरा ने कहा श्रीमती धामी सत्ता की हनक में सरकारी तंत्र का प्रयोग कर एक टूरिस्ट की तरह आई ना ही उनके दौरे से जनता का कुछ फायदा नही हुआ उन्होंने सीएम की पत्नी होने की ताकत का एहसास जनता व प्रशासन को करवाया
श्रीमती महरा ने कहा भाजपा सत्ता में है वे चाहे तो रात को दिन और दिन को रात कह सकते हैं गीता धामी के द्वारा सरकारी योजनाओ का उद्घाटन और सरकारी तंत्र का उपयोग करना तो मामूली बात है भाजपा अक्सर सत्ता के नशे में ऐसे कारनामे करती रहती है
: लोहाघाट:मैक्स स्कूटी दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल
Sat, Oct 21, 2023
मैक्स स्कूटी दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल
शनिवार को लोहाघाट से चंपावत की ओर जा रही स्कूटी और टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर आ रही मैक्स वहां के बीच टनकपुर लोहाघाट एनएच में चौड़ी पंप हाउस के पास आमने-सामने जोरदार भीरंत हो गई दुर्घटना में स्कूटी में सवार महिला कविता 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना में महिला का पति ईश्वर सिंह( 28) तथा उनकी 3 साल की बच्ची अनन्या निवासी डेसली को मामूली चोटे आइ वहीं घायलों का उपचार कर रही
डॉक्टर प्रिया नगरकोटी ने बताया तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है महिला को काफी चोटें लगी हुई है जिनका उपचार किया जा रहा है वही स्कूटी चला रहे ईश्वर सिंह ने बताया वह अपने परिवार के साथ पूजा करने के लिए चंपावत की ओर जा रहे थे तभी पंप हाउस के पास तेज गति से आ रही मैक्स ने उन्हें टक्कर मार दी कुल मिलाकर इस दुर्घटना में तीनों लोग बच गए
दुर्घटना के समय स्कूटी चालक ईश्वर सिंह ने हेलमेट पहना था जिस कारण उनकी जान बच गई वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है
: लोहाघाट के गोरखा नगर में निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी
Thu, Oct 19, 2023
लोहाघाट के गोरखा नगर में निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी सैकड़ो लोग हुए शामिल
पंचम नवरात्र के अवसर पर लोहाघाट के गोरखा नगर में मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के तत्वाधान में गोरखाली समाज के द्वारा मां दुर्गा की भव्य व आकर्षक झांकी निकाली गई झांकी का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व विशिष्ट अतिथि एसओ लोहाघाट मनीष खत्री के द्वारा दीप जलाकर किया गया अतिथियों के द्वारा गोरखा नगर के युवाओं के द्वारा महोत्सव में किए जा रहे शानदार प्रयासों की सराहना करी
तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया वही मां दुर्गा की भव्य झांकी के आगे आगे छलिया नृतको का दल तथा बालिकाओं की भव्य कलश यात्रा चल रही थी तो मां की झांकी के पीछे महिलाओं के द्वारा मां के जयकारे लगाए जा रहे थे वही झांकी के साथ चल रहे युवाओं के द्वारा मां के भजन गाए जा रहे थे झांकी को पूरे लोहाघाट नगर में ढोल नगाड़ों के साथ घुमाया गया
दुर्गा महोत्सव कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया प्रथम नवरात्र से गोरखा नगर में 10 दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चो की विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है गोरखा ने बताया आज पंचम नवरात्रि पर मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई
जिसमें पूरे गोरखा नगर की माताएं बहने बुजुर्ग वह नवयुवक शामिल रहे तथा दुर्गा महोत्सव में गोरखा नगर के सभी निवासियों के द्वारा सहयोग किया गया है उन्होंने कहा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त तौर पर मनाया जा रहा है मालूम हो गोरखाली समाज के द्वारा मां दुर्गा महोत्सव को काफी भव्य व धूमधाम से मनाया जाता है
इस अवसर पर पवन बहादुर, शिवम सार्की ,सचिन गोरखा, राजू सार्की भुवन बहादुर , संजयसार्की ,हरीशसार्की ,अजय गोरखा ,सुमित गोरखा ,विनोद गोरखा ,शरद गोरखा ,मुकेश सार्की ,मोहित गोरखा ,रवि गोरखा ,रॉबिन गोरखा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे