: लोहाघाट में एनएच मे पेड़ गिरने से एनएच एक घंटे रहा बंद ,कई वाहन फंसे,बाल-बाल बचा भीषण हादसा
Tue, May 16, 2023
लोहाघाट में एनएच में पेड़ गिरने से एनएच एक घंटे रहा बंद कई वाहन फंसे
टनकपुर घाट एनएच में आज सवेरे लोहाघाट में आरा मशीन के पास है एक विशालकाय पॉपुलर का पेड़ अचानक धराशाई होकर एनएच में जा गिरा जिस कारण एनएच बंद हो गया गनीमत रही पेड़ गिरते समय एनएच में कोई वाहन नहीं था अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था वहीं पेड़ की चपेट में आने से एक भवन भी बाल-बाल बच गया पेड़ गिरने की गड़गड़ाहट से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए
वही लोगों के द्वारा 112 में सूचना दी गई सूचना मिलते ही 112 कर्मी व लोहाघाट फायर सर्विस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया पेड़ गिरने से एनएच पूरी तरह बंद हो गया तथा दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थापा ने बताया फायर कर्मियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय पेड़ को काटकर एनएच से हटाया तथा यातायात को सुचारू किया इस घटना में एनएच लगभग एक घंटे बंद रहा
कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया रेस्क्यू टीम में एलफएम राजेंद्र नाथ, डीवीआर राजेशखर्कवाल ,एफएम अजय मटियाल, 112 कर्मी तुलसी भट, कांस्टेबल दया, कांस्टेबल टेनिस राणा आदि शामिल रहे
: नैनीताल हाईकोर्ट ने एलटी भर्ती परीक्षा को किया रद्द
Mon, May 15, 2023
हाईकोर्ट ने LT भर्ती प्रकिया की निरस्त।
नैनीताल हाई कोर्ट ने अध्यापक(एलटी) की नियुक्ति के लिए बी एड को अनिवार्य योग्यता मानते हुए इन पदों के लिये बी एड की अनिवार्यता समाप्त करने के राज्य सरकार की नियमावली को रद्द कर दिया है । हाईकोर्ट ने सरकार को शीघ्र नए सिरे से विज्ञप्ति जारी कर चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं । वर्तमान में कला विषय के करीब 246 पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया चल रही थी । मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की खंडपीठ में हुई ।
याचिकाकर्ता पुष्पा देवी अन्य के अधिवक्ता डॉ. कार्तिकेय हरि गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2020 में सहायक शिक्षक (एल.टी.)हेतु पद विज्ञापन जारी किया गया था एवं इन पदों के लिये एन.सी.टी.ई. के विनियमन 2014 के अनुसार बी.एड. डिग्री को अनिवार्य योग्यता माना गया।किन्तु विज्ञप्ति जारी होने के बाद राज्य सरकार ने 20 फरवरी 2021 को नए नियम बनाकर बीएड की योग्यता को हटा दिया था।
जिसे याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती देते हुए कहा कि राज्य सरकार के 2021 के नियम एनसीटीई के प्रावधानों के विपरीत हैं। क्योंकि राज्य सरकार एन सी टी ई के प्रावधानों के विपरीत नियम नहीं बना सकती और न ही विज्ञप्ति जारी होने के बाद नियमों में बदलाव कर सकती है । न्यायालय ने इन तर्कों को स्वीकार करते हुए माना है कि राज्य सरकार द्वारा बनाये गए 2021 के नियम एन सी टी ई के प्रावधानों के विपरीत हैं । जिस पर हाईकोर्ट ने सरकार की नियमावली को रद्द घोषित करते हुए सरकार से सहायक अध्यापक एल टी भर्ती हेतु बी एड योग्यता को अनिवार्य कर नए सिरे से यथाशीघ्र विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिये हैं ।
: 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरी महिला की चंपावत पुलिस ने बचाई जान
Mon, May 15, 2023
चंपावत में एक महिला काफल खाने के दौरान 40 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी महिला की जान बचाने के लिए चंपावत पुलिस देवदूत बनकर सामने आई
सोमवार को डीसीआर से प्राप्त सूचना मिली कि बारदोली में एक महिला 40 फीट गड्ढे में गिर गई है। सूचना पर कोतवाली चंपावत में तैनात उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल ,उप निरीक्षक ललित पांडे, उपनिरीक्षक पिंकी धामी, हेड कांस्टेबल पुराण आर्य ,कांस्टेबल किशोर सिंह व चालक देशराज मौके पर तत्काल पहुंचे। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि यह महिला चौकी गांव की है जो कि का काफल खाने यहां आई है ।किसी व्यक्ति द्वारा अपने खेत पर करीब 40 फिट गड्ढा खोद दिया है जो कि ठीक काफल के पेड़ के नीचे था जिसमें काफल तोड़ने के दौरान महिला गिर गई है।
चंपावत पुलिस टीम के द्वारा तत्काल गड्ढे में गिरी महिला को निकालने के लिए पुलिस टीम ने रस्सी के सहारे कांस्टेबल किशोर सिंह को गड्ढे के अंदर रस्सी के सहारे भेजा। काफी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद फायर सर्विस की टीम की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला व 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। घटना में चंपावत पुलिस के द्वारा तत्काल करी गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की गई।