: लोहाघाट में प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण लोहाघाट विधायक का करीबी है अतिक्रमणकारी
Tue, Apr 2, 2024
लोहाघाट में प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण लोहाघाट विधायक का करीबी है अतिक्रमणकारी
लोहाघाट की वीआईपी डाकबंगला रोड में आरा मशीन के पास एक व्यक्ति के द्वारा रातों-रात देवदार बनी के बीच बीम कॉलम डालकर टिन सेड तैयार कर डाला लोगों के द्वारा अतिक्रमण की सूचना राजस्व उप निरीक्षक लोहाघाट राकेश पगरिया को दी गई सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक पगरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया
वही दिनदहाड़े नगर क्षेत्र की देवदार बनी में हो रहे अतिक्रमण पर लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने कहा अतिक्रमणकारी लोहाघाट विधायक का काफी खासमखास व्यक्ति है जिसमें हाथ डालने में प्रशासन भी घबरा रहा है लोगों ने कहा लोहाघाट में विकास कार्य तो हो नहीं रहे हैं पर अतिक्रमण काफी हो रहा है लोगों ने प्रशासन से नगर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने की मांग करी है वहीं लोहाघाट विधायक ने कहा अतिक्रमणकारी से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नही है वे उसको जानते तक नहीं है ना ही उन्हे इस मामले की कोई जानकारी है
वहीं राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ने बताया एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को पूरी तरह तोड़ दिया गया राजस्व उप निरीक्षक ने बताया रैन बसेरे के सामने किए गए अतिक्रमण को भी टीम के द्वारा हटाया गया हालांकि अतिक्रमण तोड़ने के दौरान अतिक्रमणकारी के द्वारा टीम को अपनी राजनेतिक पहुंच दिखाने की काफी कोशिश करी गई
पर टीम अतिक्रमण को तोड़ कर ही मानी टीम मे ईओ नगर पालिका,राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया ,मोहित मेहता, सलमान खान तथा नगर पालिका के सुमित व संदीप शामिल रहे
: चंपावत :एग्जिट पोल पर लगा प्रतिबंध डीएम ने आदेश किए जारी
Tue, Apr 2, 2024
एग्जिट पोल पर लगा प्रतिबंध डीएम ने आदेश किए जारी
लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 के साथ-साथ चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के दौरान एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। 19 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 01 जून 2024 को शाम 6ः30 बजे के बीच किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के परिणाम के प्रकाशन व प्रचार प्रसार करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया की प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी वी आर सी पुरषोत्तम द्वारा बताया गया है कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति मत सर्वेक्षण के परिणाम का प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रसारण नहीं करवा सकेगा। उक्त अवधि के दौरान एग्जिट पोल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
: बाराकोट :बर्दाखान क्षेत्र में गुलदार का आतंक बाइक सवार पर किया हमला
Tue, Apr 2, 2024
बर्दाखान क्षेत्र में गुलदार का आतंक बाइक सवार पर किया हमला
पिछले कुछ दिनों से बाराकोट के बरदाखान क्षेत्र में लगातार तेंदुए/ गुलदार का आतंक फैला हुआ है। ग्रामीणों ने बताया ग्रामीणों ने बताया पिछले चार दिन में गुलदार तीन कुत्तों को निवाला बना चुका है, जबकि दो कुत्तों को गुलदार घर के अंदर घुसकर ले गया।
और कल देर शाम बाइक से घर आ रहे युवक पर भी हमला करने का प्रयास किया परंतु हल्ला मचाने से गुलदार वहां से भाग निकला। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वही समस्त क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है। पूरे क्षेत्र में अब काफ़ी भय बना हुआ है। ग्रामीण वन विभाग से गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे है।