: लोहाघाट मे पूर्व सैनिकों की हुई बैठक समस्याओं पर करी गई चर्चा
Sat, Apr 6, 2024
लोहाघाट मे पूर्व सैनिकों की हुई बैठक समस्याओं पर करी गई चर्चा[caption id="attachment_16573" align="alignnone" width="300"]
शनिवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन जिला अध्यक्ष चम्पावत कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष कैप्टन रघुवीर सिंह बोरा के संचालन में भूतपूर्व सैनिकों की एक बैठक सैनिक विश्रामगृह लोहाघाट में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया
[/caption][caption id="attachment_16574" align="alignnone" width="300"]
बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा सभी पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से अपने-अपने गांव, कस्बो में जाकर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करने तथा मतदान हमारा धर्म एवं अधिकार होने के बारे में बताया गया, बैठक में मुख्य अतिथि मेजर बीएस रौतेला तथा कैप्टन गंभीर सिंह धामी जिलाध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक खटीमा जनपद उधम सिंह नगर द्वारा प्रतिभाग किया गया है। उन्होने प्रमुख रूप से भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं, बीर नारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया दोनों पदाधिकारीयो ने कहा वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर पूरे कुमाऊं का भ्रमण कर रहे हैं उन्होंने कहा मोदी सरकार पूर्व सैनिकों के हक में काफी बेहतरीन कार्य कर रही है उन्होंने समस्त पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करी
[/caption][caption id="attachment_16575" align="alignnone" width="300"]
बैठक में कैप्टन हयात सिंह बिष्ट, कैप्टन गणेश सिंह बोरा, हवलदार हयात सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, महाराज सिंह कुंवर, महेश्वरी देवी, धनी देवी, लाल सिंह, शिवराज सिंह, आदि मौजूद रहे।
[/caption]
: नानकमत्ता:बाबा तरसेम सिंह के अंतिम भोग में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Sat, Apr 6, 2024
बाबा तरसेम सिंह के अंतिम भोग में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नानकमत्ता कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के अंतिम भोग अरदास में शामिल होने नानकमत्ता डेरा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। डेरा साहिब पहुंचने पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय बाबा तरसेम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही डेरा साहिब में पाठ के लिए रखे गए ग्रंथ साहिब के आगे भी शीश नवाया। ज्ञात हो कि बीती 28 मार्च की सुबह बाबा तरसेम सिंह को उनके ही डेरे के प्रांगण में दो व्यक्तियों द्वारा गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा चार षड्यंत्रकारीयों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है साथ ही घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की तलाश जोर-शोर पर जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा जी किसी के कार्य के लिए मना नहीं करते थे जिसकी पहुंच कहीं भी नहीं होती थी वह बाबा जी तक पहुंच सकता था
उनका इस तरह से जाना क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है हमारा प्रयास रहेगा कि हम उनके कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ध्यान रखें कि आगे इस तरह की दुखद घटनाओं की पूर्णावर्ती ना हो कानून अपना काम कर रहा है और जल्द ही सभी अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि रुद्रपुर रैली में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाबा जी के लिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी। बाबा जी हमेशा दूसरों की सेवा में ही लगे रहते थे हम बाबा जी की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
: लोहाघाट:छुट्टी पर घर आ रहे खेतीखान निवासी जवान की मौत
Sat, Apr 6, 2024
छुट्टी पर घर आ रहे खेतीखान निवासी जवान की मौत
खेतीखान के तपनीपाल निवासी भारतीय सेना के जवान प्रदीप बोहरा की छुट्टी मे घर आते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही पूरे खेतीखान क्षेत्र में शोक की लहर छा गई जानकारी के मुताबिक प्रदीप बोहरा(34) पुत्र प्रताप सिंह बोरा निवासी तपनीपाल अपनी यूनिट से जो राजस्थान में है छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे लेकिन राजस्थान रेलवे स्टेशन में सैनिक की मौत हो गई लोगों के मुताबिक अभी सेना के द्वारा सिर्फ फोन पर सूचना दी गई है अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रदीप की मौत कैसे हुई सेना ने सैनिक के शव को अपने कब्जे में लेकर यूनिट पहुंचा दिया है जहां पोस्टमार्टम करने के बाद भी पूरी जानकारी मिल पाएगी ग्रामीणों ने बताया प्रदीप सिंह के दो बच्चे है 7साल व 4 साल का वर्तमान में राजस्थान में ड्यूटी पर था । अभी क्या हुआ कैसे हुवा पता नही चल पा रहा है सैनिक के परिजन राजस्थान को रवाना हो गए हैं