: देहरादून:15 मई से पहले जारी हो सकती है नगर निकाय चुनाव अधिसूचना
Sun, Apr 28, 2024
15 मई से पहले जारी हो सकती है नगर निकाय चुनाव अधिसूचना
लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव की तैयारी है। हाईकोर्ट में दिए गए 30 जून तक चुनाव संपन्न कराने के शपथ पत्र की भावना के अनुरूप शासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।इस कड़ी में निकायों में ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) के लिए आरक्षण की सीमा 14 प्रतिशत के स्थान पर वास्तविक संख्या के आधार पर करने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर नगर निकाय अधिनियम में संशोधन के दृष्टिगत वित्त, कार्मिक व न्याय विभाग से परामर्श मांगा गया है। इसके बाद चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर अध्यादेश के जरिये सरकार अधिनियम में संशोधन कर सकती है और इसी आधार पर निकाय चुनाव होंगे।जैसे संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ है कि 15 मई से पहले 99 नगर निकायों में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है। राज्य में वर्तमान में 102 नगर निकाय कार्यरूप में परिणत हैं, जिनमें से तीन में चुनाव नहीं होते। नए बने आठ अन्य नगर निकायों के चुनाव बाद में कराए जाएंगे। राज्य में नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल पिछले वर्ष दो दिसंबर को समाप्त होने के बाद जब चुनाव की स्थिति नहीं बनी तो इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया गया।निकाय अधिनियम के अनुसार प्रशासकों का कार्यकाल छह माह से अधिक नहीं हो सकता। यह अवधि दो जून को खत्म हो रही है। इस बीच निकाय चुनाव में विलंब को लेकर हाईकोर्ट में भी एक मामला चल रहा है। सरकार की ओर से कोर्ट में शपथ पत्र दिया गया है कि 30 जून तक निकाय चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। यद्यपि, वर्तमान में लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू है।ऐसे में पेंच फंसा कि यदि नगर निकाय चुनाव होते हैं तो राज्य में दो चुनावों की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू नहीं हो सकती। अब जबकि राज्य में पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और चार जून को परिणाम आने हैं, तो ऐसे में कुछ ढील मिल सकती हे। सूत्रों के अनुसार इसी आधार पर शासन की ओर से हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया गया। इस सबको देखते हुए शासन अब निकाय चुनाव की कसरत में जुट गया है।
: लोहाघाट:जीआईसी पुल हिंडोला में धूमधाम से बनाया गया प्रतिभा दिवस
Sat, Apr 27, 2024
जीआईसी पुल हिंडोला में धूमधाम से बनाया गया प्रतिभा दिवस
अटल उत्कृष्ट जीआईसी पुल हिंडोला में 27 अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को विद्यालय के द्वारा प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर तिवारी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें खेलकूद के अलावा कला प्रतियोगिता ,कविता वाचन ,भाषण, गीत, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसके साथ ही खेल में टेबल टेनिस, शतरंज, लूडो, योग कुर्सी दौड़ , कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई
खेल प्रतियोगिता पीटीआई महेश चंद तिवारी ,जावेद अली तुषार पांडे ,गोविंदा मेहता, कुलदीप बर्मा के द्वारा संपन्न कराई गई वही कला प्रतियोगिता को श्री नवीन राम ,राजेश गुप्ता, राखी व शोभा पांडे ने संपन्न कराई भाषण प्रतियोगिता , निबंध व कविता वाचन को राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मिश्रा, प्रमोद जोशी, महेश तिवारी, भूपेंद्र देव व मीना पांडे संजीता ,रेखा व आशा बहनजी के द्वारा संपन्न कराया गया वही नृत्य व कला को विजय सिंह ने संपन्न करवाया
विद्यालय के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रतिभा दिवस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक महेश चंद्र तिवारी का रहा
: लोहाघाट:जू0हा0 फोर्ती में प्रतिभाओं का किया गया सम्मान।
Sat, Apr 27, 2024
जू0हा0 फोर्ती में प्रतिभाओं का किया गया सम्मान।
लोहाघाट मे माह के अंतिम शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार बस्ता रहित दिवस/प्रतिभा दिवस के अवसर पर जूo हाo फोर्ती में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। मिट्टी द्वारा वर्तन, खिलौने, जानवर आदि का निर्माण एवं ब्रश से रंग द्वारा सजाना,विभिन्न बीजों का सजावट के साथ संकलन, ओरेगामी,पेपर क्राफ्ट तहत कागज से फूल, खिलौने,जंतुओं, गिफ्ट लिफाफे आदि विभिन्न सामग्री का निर्माण, चित्रकला आदि अभिनव गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए शीला,दुर्गा,रेशू,हिमानी,सुहानी,आरुषि,आयुष,विशाल,नितिन, पा रस ,दुर्गा , कृतिका ,कोमल आदि को कॉपी,पैन, पेंसिल, रबड़ देकर प्रधानाध्यापक द्वारा प्रोत्साहित किया गया। गतिविधियों के संचालन में सo अo सुमन चंद्र राय, जया जोशी ने सहयोग किया। मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज रूप में बच्चों ने अपनी इच्छा के अनुरूप मैक्रोनी/चाउमीन का आनंद सॉस के साथ लिया तथा विशेष पोषाहार में केले वितरित किए गए। प्रतिभा की परख, आकलन, मिलजुल कर कार्य करने और प्रतिस्पर्धात्मक गुण में वृद्धि के लिए आयोजित आज का यह दिवस ज्ञानात्मक, रचनात्मक, मनोरंजनात्मक रहा।