: लोहाघाट:मरीज द्वारा अभद्रता करने पर लोहाघाट के ईएनटी सर्जन ने दिया इस्तीफा
Thu, May 2, 2024
मरीज द्वारा अभद्रता करने पर लोहाघाट के ईएनटी सर्जन ने दिया इस्तीफा
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के ईएनटी सर्जन डॉक्टर इशांत चौधरी ने इस्तीफा दे दिया जानकारी के मुताबिक बुधवार को किसी महिला मरीज के द्वारा डॉक्टर इशांत चौधरी से अभद्रता करी गई थी जिससे आहत होकर डॉक्टर चौधरी ने अपना इस्तीफा सीएमओ चंपावत डॉक्टर केके अग्रवाल को सौंप दिया है सीएमओ ने बताया लोहाघाट के ईएनटी सर्जन डॉक्टर इशांत ने उन्हें गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है जिसे उनके द्वारा डीजी कार्यालय को भेज दिया है सीएमओ ने कहा उनके द्वारा डॉक्टर चौधरी को समझाने की बहुत कोशिश करी गई लेकिन वह नहीं माने मालूम हो इससे पहले भी उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरो के साथ अभद्रता हो चुकी है जिस कारण कई डॉक्टर पहले भी इस्तीफा देकर जा चुके हैं अस्पताल में ईएनटी सर्जन होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिल रही थी लेकिन अब डॉक्टर ईशांत के जाने से लोहाघाट अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था फिर से चरमरा गई है वह इस घटना को लेकर उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टरो में काफी रोस है
: लोहाघाट:बर्दाखान में युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान बनाने की करी मांग
Thu, May 2, 2024
बर्दाखान में युवाओं ने प्रशासन से खेल मैदान बनाने की करी मांग
बारकोट ब्लॉक के बरदाखान के युवा लंबे समय से खेल मैदान की कमी से जूझ रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से लंबे समय से खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता छोटू जोशी व युवाओं ने कहा उनकी समस्याएं न तो कोई देख रहा है और न कोई सुन नही रहा है उनके खेलने व दौड़ने के लिए फील्ड तक नहीं हैं उन्होंने कहा क्षेत्र के युवा फौज में भर्ती होने की तैयारी करते हैं और उन्हे दौड़ने के लिऐ
लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम जाना पड़ता हैं या सड़कों मे दौड़ना पड़ता हैं जिसमे उन्हे गाड़ियों का खतरा बना रहता हैं तथा तैयारी भी ठीक से नहीं हो पाती है। छोटू जोशी ने कहा बरदाखान में युवा छोटे से पथरीले खेत में खेलते है और तैयारी करते हैं जिसमें गिरने से कई युवा चोटिल हो चुके हैं छोटू जोशी व युवाओं ने सरकार व प्रशासन से बर्दाखान में युवाओं के लिए जल्द फील्ड निर्माण की मांग करी है ताकि युवाओं को दौड़ने के लिए लोहाघाट न जाना पड़े और उनकी तैयारी भी अच्छी से हो सके उन्होने कहा यहां खेलने के लिऐ बड़ी दूर दूर से नवयुवक आते हैं
पर फिल्ड न होने से उन्हें मायूसी हाथ लगती है जिस कारण युवाओं में गहरी नाराजगी है। युवाओं ने कहा सरकार एक तरफ युवाओं से खेलों में अपना कैरियर बनाने की बात करती है दूसरी ओर उन्हें फील्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं देती है फील्ड बनाने की मांग करने में छोटू जोशी , देवेश, हिमांशु, सुभाष,नवल,पंकज, धीरज, राहुल, पवन, ललित, दीपक, रोहित, गौरव प्रदीप, सुमित, गोपी , रितिक ,विपिन, कमल आदि युवा शामिल रहे
: चंपावत डीएम नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक श्रीलंका का निकला हैकर
Thu, May 2, 2024
डीएम नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक श्रीलंका का निकला हैकर
डीएम चंपावत नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक हो गई है। हैकर डीएम के व्हाट्सएप से जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों को मैसेज भेज परेसान कर रहा है। हैकर के द्वारा व्हाट्सएप आईडी में डीएम की फोटो भी लगाई है। डीएम ने यह जानकारी जिले के विभिन्न विभागों के ग्रुप और जिला प्रशासन के ग्रुपों में सेय र की है डीएम ने बताया कि श्रीलंका के किसी हैकर के द्वारा उनकी व्हाट्सएप आईडी हैक की है । उन्होने लोगों से उनके नाम से आने वाले मैसेज पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न देने की अपील की है। वहीं डीएम की आईडी हैक होने से लोग हैरान हैं