: रामनगर: खेत में घास काटने गई महिला की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत
Sun, May 19, 2024
रामनगर खेत में घास काटने गई महिला की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत
रविवार की सुबह रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा हुआ है तो वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम गोपाल नगर नंबर 6 मालधन चौड निवासी ताराचंद्र की पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी इस बीच खेत में लगे ट्यूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई इसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
: चंपावत :सद्भावना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को हराया
Sun, May 19, 2024
सद्भावना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को हराया
नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत जिला पुलिस- प्रशासन तथा प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के बीच पुलिस लाइंस चम्पावत सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया रविवार को एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस लाइन चम्पावत में जिला पुलिस- प्रशासन तथा प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे रहे।सद्भावना मैच में जिला पुलिस टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा तथा मीडिया की टीम का नेतृत्व संतोष जोशी द्वारा किया गया ।
20 ओवर के मैच में पुलिस टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए गए जिसमे कविन्द्र रावत, बीडीओ चम्पावत द्वारा सर्वाधिक 21 रन बनाए गए।160 रन का पीछा करते हुए मीडिया की टीम 89 रन पर ऑल आउट रही। जिसमे गणेश पाण्डेय, दैनिक जागरण चम्पावत द्वारा सर्वाधिक 26 रन बनाए गए। पत्रकार बंधु ललित मोहन भट्ट द्वारा सर्वाधिक 03 विकेट, बीडीओ कविंद्र रावत तथा अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट द्वारा 02-02 विकेट लिए गए।
जिलाधिकारी चम्पावत तथा पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने कहा मैच का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं पत्रकार बंधुओं के बीच आपसी सद्भावना एवं समन्वय को बनाए रखना तथा युवाओं तथा स्थानीय लोगो को नशे से बचाव हेतु जागरूक करना है
: टनकपुर :24 घंटे के भीतर चोरी की मोटर साइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार
Sun, May 19, 2024
टनकपुर 24 घंटे के भीतर चोरी की मोटर साइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्र मे दिनांक- 18.05.2024* को मनोज सिंह महर पुत्र श्री जमन सिंह महर, निवासी ग्राम उचौली गोठ थाना टनकपुर जनपद चंपावत द्वारा थाना टनकपुर में तहरीर देते हुए सूचना दी गई की अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल नंबर uk03b 0144 को चोरी कर लिया गया है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 59 / 2024 धारा 379 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कमलेश जोशी के सुपुर्द की गई।पुलिस अधीक्षक चंपावत, अजय गणपति के निर्देशानुसार त्वरित घटना का अनावरण किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। आज दिनाँक- 19.05.2024 को थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुराग रशि पता रशि करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत *सीसीटीवी कैमरा की मॉनीटरिंग* कर उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुत्र सतपाल श्रीवास्तव, निवासी ग्राम इनायतपुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को शारदा बैराज टनकपुर क्षेत्र से मैं चोरी की मोटरसाइकिल* होंडा शाइन रजिस्ट्रेशन नंबर uk03b 0 144 के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त से बरामद गी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भादवी की वृद्धि की गई है अभियुक्त को आज रिमांड हेतु माननीय न्यायालय टनकपुर पेश करवाया जाएगा ।पुलिस टीम मे बीएस बिष्ट प्रभारी थाना टनकपुर (2) उप निरीक्षक कमलेश जोशी थाना टनकपुर (3) कांस्टेबल 05 नासिर हुसैन थाना टनकपुर (4) कांस्टेबल 109 शाकिर अली थाना टनकपुर