: चम्पावत:मंगलेख हत्याकांड में न्याय न मिलने पर कमिश्नर के दरबार पहुंचे मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार
Wed, May 22, 2024
मंगलेख हत्याकांड में न्याय न मिलने पर कमिश्नर के दरबार पहुंचे मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार
बीते 26 मार्च को चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगलेख गांव के युवक पान सिंह की गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी मृतक के परिजनों के द्वारा गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पाटी थाने में लिखी गई जांच करने पर पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं मृतक के परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की थी मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने बताया उनके भतीजे की हत्या में शामिल मदन सिंह व कृष्ण सिंह को पुलिस ने साक्ष होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया है उन्होंने बताया उनके द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग डीएम व एसपी चंपावत से भी की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया कुंदन सिंह ने बताया जब उन्हें चंपावत से न्याय नहीं मिला तो
उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के दरबार में गुहार लगाई तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की उन्होंने कहा कुमाऊं कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले में दूध का दूध पानी का पानी किया जाएगा कुंदन सिंह ने कहा अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं पर पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी है ना ही उनसे किसी भी प्रकार की पूछताछ पुलिस के द्वारा की गई वहीं मामले के जांच अधिकारी एस ओ पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा का कहना है मामले की निष्पक्ष जांच की गई है उन्हें सिर्फ भगवान सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है बाकी अन्य दो नामजद आरोपीयो के खिलाफ हत्या में शामिल होने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं वहीं मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने कहा न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक शेष आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं की जाती है उन्होंने जांच अधिकारी बदलने की मांग भी कमिश्नर से की है वही मृतक के परिजनो ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है मृतक के परिजन व गांव के लोग डीएम व एसपी ऑफिस में धरना देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी
: पाटी:वारंटी गिरफ्तार
Wed, May 22, 2024
वारंटी गिरफ्तार
आज दिनांक 22.05.2024 को मा0 न्या0 जिला एवम सत्र न्यायालय, चंपावत, से प्राप्त डी गैर जमानती आदेशिका एस0टी0-01/2024,FIR N.18/2023, U/S- 452,354,504,506 IPC बनाम त्रिलोक सिंह बोहरा पुत्र स्व0 श्री हर सिंह बोहरा निवासी ग्राम थूवामौनी थाना पाटी चंपावत की तामिल करते हुए वारंटी त्रिलोक सिंह बोहरा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया जिसे आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम-मे एएसआई अनंत राम राणा, का0सचिन कुमार सामिल रहे
: उत्तराखण्ड:31 मई तक चार धाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद
Wed, May 22, 2024
31 मई तक चार धाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद
उत्तराखंड चारधाम यात्रा मे 31 मई तक हर जगह ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद । शाम पाँच बजे के बाद यमनोत्री धाम की ओर जानकी चट्टी से जाने से रोक ।चार धामों में अभी तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 07 लाख 23 हजार से अधिक पहुंच गया है ।केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुँचा ।वहीं 1,39,656 श्रद्धालु पहुँचे भगवान बदरी विशाल के दर्शन को ।अभी तकयमनोत्री धाम में 1,35,537 श्रद्धालु ने किए है दर्शन ।गंगोत्री धाम में 1, 25,777 तीर्थयात्रियों ने किए है दर्शन।सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए दून पुलिस ने जारी किए 02 हेल्पलाइन नंबर ।9548014681 - Helpline no.18279777808 - Helpline no.2