: लोहाघाट:हल्द्वानी के नागपाल ट्रेडर्स पर लोहाघाट के आनंद सिंह अधिकारी का हुआ अधिकार
Sat, Jun 1, 2024
हल्द्वानी के नागपाल ट्रेडर्स पर लोहाघाट के आनंद सिंह अधिकारी का हुआ अधिकार
हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित बहुचर्चित प्रॉपर्टी नागपाल ट्रेडर्स पर अब लोहाघाट के प्रमुख कारोबारी भाजपा नेता व बीआईटीएम के निदेसक आनन्द सिंहअधिकारी का कब्जा हो गया है ऑनलाइन ऑक्सन में बोली लगाकर आनंद सिंह अधिकारी ने यह प्रॉपर्टी अपने नाम की उन्होंने प्रॉपर्टी के लिए 18 करोड़ 5 लाख रुपए की बोली लगाई थी जानकारी के मुताबिक बरेली रोड स्थित प्रॉपर्टी नागपाल ट्रेडर्स की अप्रैल माह में डीआरटी( ट्रिब्यूनल) ने ऑक्सन निकला था गुरुवार 30 जून को पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार ने आनंद सिंह अधिकारी को प्रॉपर्टी पर कब्जा दिलाया
वर्तमान में प्रॉपर्टी की कीमत बाजार रेट के मुताबिक करीब 40 से 50 करोड रुपए बताई जा रही है इस मौके पर आनंद सिंह अधिकारी उनके पिता प्रदेश के जाने माने बिल्डर दिलीप सिंह अधिकारी ,भाई अमर सिंह अधिकारी सुरेश जोशी, चंदन अधिकारी ,दिनेश बिष्ट,पीएनबी के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार मौजूद रहे मालूम हो बरेली रोड स्थित चर्चित नागपाल ट्रेडर्स की यह प्रॉपर्टी बैंक ऋण नहीं चुका पाने के कारण पंजाब नेशनल बैंक ने ईसे अटैच कर लिया था
जिसकी डीआरटी के माध्यम से कई बार नीलामी की गई कारोबारी आनंद सिंह अधिकारी ने प्रॉपर्टी को अपने नाम किया जल्द इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी वहीं क्षेत्र वासियों ने आनंद सिंह अधिकारी को शुभकामनाएं दी है
: ऊधम सिंह नगर: भाजयूमो नेता ने की चाकुओं से गोदकर पिता की हत्या
Sat, Jun 1, 2024
ऊधम सिंह नगर: भाजयूमो नेता ने की चाकुओं से गोदकर पिता की हत्या
उधम सिंह नगर में भाजयूमो नेता ने अपने पिता की की हत्या कर दी है आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। भाजयूमो नेता दीपक राठौर ने की अपने पिता तोताराम राठौर की हत्या पड़ोसियो के मुताबिक़ प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद । ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के आजादनगर की घटना ।
: चम्पावत:आड़े वक्त पर मदद को आगे आया सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर
Fri, May 31, 2024
आड़े वक्त पर मदद को आगे आया सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर
चार दिन पूर्व सना कुरैशी पुत्री बबलू कुरैशी निवासी बेलबंद गोठ बनबसा उम्र 12 वर्ष की तबियत अचानक बहुत बिगड़ गई उसके परिजन उसे खटीमा के निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्ची के पेट में गांठ होने की बात कह कर ऑपरेशन करने को कहा आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवार ऑपरेशन करने में असमर्थ था फिर अस्पताल वालों ने उन्हें भोजीपुरा जाने की सलाह दी आयुष्मान कार्ड की उचित जानकारी के अभाव में वह लोग भोजीपुरा चले गए वहां उन्हें पता लगा आयुष्मान कार्ड से उपचार के लिए पहले रेफर लेटर देना पड़ता है ।
बनबसा में रहने वाले उनके अन्य परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर में संपर्क किया वहां से उन्हें तुरंत दी रेफर लेटर मिल गया जिससे बच्ची का उपचार हो पाया इस कार्य के लिए सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारियों , विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार , जीवन सिंह नेगी का परिवार वालों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया