: उत्तराखंड को केंद्र से कर हस्तांतरण से मिले 1562.44 करोड़ रुपए।
Tue, Jun 11, 2024
उत्तराखंड को कर हस्तांतरण से मिले 1562.44 करोड़ रुपए।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्यों को धनराशि जारी कर दी है।उत्तराखंड को केंद्र से मिले1562.44 करोड़ रुपये।इस राशि से राज्य के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार।केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी राज्यों को कर हस्तांतरण की 1,39,750 करोड़ रुपये की किस्त की जारी ।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार।
: हरिद्वार व चमोली जनपद में लगी आचार संहिता
Tue, Jun 11, 2024
हरिद्वार व चमोली जनपद में लगी आचार संहिता
हरिद्वार ओर चमोली जनपद में एक बार फिर से आचार संहिता लागू हो गई है हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा मे उपचुनाव के चलते लगी आचार संहिता जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गबर्याल आज उपचुनाव को लेकर अधिकारियों की करेंगे बैठक हरिद्वार जनपद के अलावा प्रदेश के चमोली जनपद में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है चमोली की बद्रीनाथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव होने हैं
: लोहाघाट:अजय टम्टा के एनडीए सरकार में राज्य मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Mon, Jun 10, 2024
अजय टम्टा के एनडीए सरकार में राज्य मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न[caption id="attachment_21020" align="alignnone" width="300"]
अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से तीसरी बार लगातार सांसद बने अजय टम्टा को मोदी केबिनेट व एनडीए सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने तथा नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर सोमवार को लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर खुशी जाता है पूर्व विधायक फर्त्याल ने सांसद अजय टम्टा को राज्य मंत्री बनने पर खुशी जताते हुए कहा पूरे लोकसभा क्षेत्र में सांसद टम्टा की जीत का प्रतिशत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा रहा है फर्त्याल ने कहा इसके लिए वह क्षेत्रीय जनता को दिल से धन्यवाद देते हैं साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने तथा सांसद टम्टा को मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाने के लिए
[/caption][caption id="attachment_21021" align="alignnone" width="300"]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा सांसद टम्टा उत्तराखंड की आवाज को कैबिनेट में जोरदार तरीके उठाएंगे उन्होने कहा पीएम मोदी ने सांसद टम्टा को अपनी कैबिनेट में शामिल कर उत्तराखंड की जनता को शानदार तोहफा दिया है खुशी जताने में प्रकाश राय, सुभाष बगोली, चंद्रशेखर बगोली, गिरीश कुवर, पारम फर्त्याल, सचिन जोशी, दीपक सुतेरी, कैलाश पांडे आदि मौजूद रहे
[/caption]