: बाराकोट में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री घस्यारी योजना के तहत पशु आहार उपलब्ध कराने की उठाई मांग
Mon, Jul 1, 2024
बाराकोट में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री घस्यारी योजना के तहत पशु आहार उपलब्ध कराने की उठाई मांग
मुख्यमंत्री घसियारी योजना के तहत बाराकोट के पशुपालकों ने क्षेत्र में मुख्यमंत्री घसियारी योजना के तहत आने वाले पशु आहार को क्षेत्र के पशुपालकों को उपलब्ध कराने की मांग की है बाराकोट के सहकारिता विभाग से भी किसानों ने आग्रह किया की क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री का घसियारी योजना का लाभ पशुपालकों को दिया जाए सोमवार को बाराकोट क्षेत्र के देवेंद्र सिंह अधिकारी ,संजय वर्मा ,दीपक जोशी, केदार सिंह अधिकारी ,कमल जोशी ,सुनीता जोशी ,पुष्पा जोशी, प्रियंका जोशी ,नीमा वर्मा ,नीरू वर्मा आदि ने कहा क्षेत्र में सहकारिता विभाग के द्वारा केवल एक बार ही चारा उपल्ब्ध कराया गया है उसके बाद आज तक पशु आहार नहीं आया है जबकि पशुपालकों के लिए क्षेत्र में घास की कमी लगातार बढ़ रही है जंगलों में भी आग के कारण घास नहीं हो पाई है बारिश की मात्रा भी बहुत कम हो रही है जिससे घास उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिस कारण पशुपालकों को पशुपालन करने में काफी दिक्कतें आ रही है उन्होंने सहकारिता विभाग से जल्द से जल्द मुख्यमंत्री घसियारी योजना से पशु आहार उपलब्ध कराने की मांग की है
: चंपावत:टैक्सी को बना दिया बार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, Jul 1, 2024
टैक्सी को बना दिया बार पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना रीठा साहिब पुलिस ने टैक्सी वाहन में अवैध रूप से शराब बेचने, पिलाने वाले पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर थानाध्यक्ष रीठा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 जून 2024 को देर रात्रि चेकिंग के दौरान मेला चौक के पास अभियुक्त प्रकाश सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम परेवा थाना रीठा साहिब जनपद चंपावत को अपने वाहन बोलेरो UK 04 TA 9481 मे लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने के अपराध में 05 बोतल मेकडबल रम व 01 आधा हाफ 08 PM मय 4 प्लास्टिक के गिलास और पानी की बोतल के साथ गिरफ्तार कर थाना रीठा में FIR NO-10/24 U/S 21/60 EX ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई। वही रीठा साहब एसओ ने कहा यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम मे1. थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट2. उप निरीक्षक तेज कुमार3.कांस्टेबल हयात सिंह4.कांस्टेबल चालक सुमित राणा शामिल रहे
: बाराकोट:पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
Mon, Jul 1, 2024
पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार[caption id="attachment_22895" align="alignnone" width="300"]
न्यायालय के आदेश पर बाराकोट चौकी पुलिस ने बाराकोट ब्लॉक के वरदाखान क्षेत्र के सूरी गांव के वारंटी अभियुक्त दिनेश जोशी को गिरफ्तार किया आरोपी दिनेश जोशी के खिलाफ आईपीसी 323, 427 ,452 ,504, 506 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत की अदालत में वाद चल रहा था आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हुआ जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता की अदालत ने आरोपी का गिरफ्तारी वारंटी जारी कर आरोपी को सोमवार एक जुलाई को न्यायालय में पेश करने के पुलिस को निर्देश दिए न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को ए एसआई नरेश कुमार ,हेड कांस्टेबल महेश कुमार ने आरोपी को उसके घर सूरी से गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है
[/caption]