Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:आज से शुरू होगी राजकीय पीजी कॉलेज में युवा संसद प्रतियोगिता। पहली बार महाविद्यालय को मेजबानी मिलने से खुशी का माहौल है महाविद्यालय परिवार में।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 28, 2024
आज से शुरू होगी राजकीय पीजी कॉलेज में युवा संसद प्रतियोगिता। पहली बार महाविद्यालय को मेजबानी मिलने से खुशी का माहौल है महाविद्यालय परिवार में। लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद आदर्श राजकीय महाविद्यालय में दो दिनी युवा संसद प्रतियोगिता आज से शुरू होगी, जिसके लिए महाविद्यालय परिवार पिछले एक पखवाड़े से व्यवस्था एवं युवा सांसदों को प्रशिक्षण देने में जुटा हुआ है। पहली बार महाविद्यालय को कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर मिला है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता के अनुसार भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य संसदीय शासन प्रणाली को शैक्षणिक स्तर से मजबूत कर संसद की गरिमा व गौरव तथा महान परंपराओं के बारे में युवाओं को जानकारी देने के साथ ही संसद के संचालन की प्रक्रिया,सरकार व विपक्ष की भूमिका आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ प्रकाश लखेड़ा के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपी अजय गणपती दीप प्रज्ज्वलित कर संसद की कार्यवाही का शुभारंभ करेंगे।

जरूरी खबरें