Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 3, 2026

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

महिला चिकित्सक डॉक्टर मोनिका गिरी के ट्रांसफर को रोकने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में बैठी धरने पर।

गर्भवती महिलाओ को मिल रही थी बेहतर सुविधा।

डॉक्टर गिरी के बदले नहीं भेजी गई है कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ।

चंपावत जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही थी तभी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गुरुवार को उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी का स्थानांतरण लोहाघाट से शक्तिफार्म कर दिया गया। डॉ मोनिका गिरी के ट्रांसफर की भनक लगते ही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति भड़क गइ तथा उनके द्वारा शासन व स्वास्थ्य विभाग से उनका ट्रांसफर रुकवाने की मांग को लेकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में धरना दिया गया तथा शासन प्रशासन से तत्काल डॉक्टर मोनिका गिरी के ट्रांसफर को रोकने की मांग की साथी चेतावनी दी गई अगर डॉक्टर मोनिका गिरी का ट्रांसफर नहीं रोका गया तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा ने कहा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। कहां पहले प्रसव करने के लिए गर्भवती महिलाओं को बाहर के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे पर डॉक्टर गिरी के आने से गर्भवती महिलाओं को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्रसव तथा जटिल ऑपरेशन की सुविधा मिल रही थी। कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तीन ब्लॉक से गर्भवती महिलाएं प्रसव कराने आती हैं अगर स्त्री रोग विशेषज्ञ को मानसून काल में यहां से अन्यत्र भेज दिया जाएगा तो गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।

क्षेत्र की जनता को एक बार फिर से बाहर के अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। कहा अगर डॉक्टर मोनिका गिरी का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन करने के लिए तैयार होगी उन्होंने कहा वह पूर्व में भी चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन कर चुके हैं। समिति अध्यक्ष गोरखा ने कहा डॉक्टर मोनिका गिरी के स्थानांतरण के बाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में किसी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण नहीं किया गया है। बताया डॉक्टर मोनिका गिरी के द्वारा कल नौ प्रसव कराए गए जिनमें से तीन ऑपरेशन के द्वारा तथा 6 नॉर्मल डिलीवरी की गई उन्होंने । फिलहाल डॉक्टर गिरी के स्थानांतरण से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ देखा जा रहा है। इस दौरान राज किशोर शाह, लोकेश पांडे ,अजय गोरखा, कमल किशोर, गोविंद बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें