Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट:गढ़मुक्तेश्वर से केदारनाथ को पैदल रवाना हुए युवा पहुंचे रुद्रप्रयाग

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 9, 2024
गढ़मुक्तेश्वर से केदारनाथ को पैदल रवाना हुए युवा पहुंचे रुद्रप्रयाग लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती डुंगराबोरा क्षेत्र के दो युवाओ ने प्रथम नवरात्र पर महाकाली व लोहावती के संगम गढ़मुक्तेश्वर धाम से बाबा केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा शुरू की थी युवा दीपक सिंह व ध्रुव बोहरा ने बताया यात्रा के छठे दिन मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंच चुके हैं तथा आज बुधवार को रुद्रप्रयाग से आगे की यात्रा शुरू की है दीपक सिंह ने बताया कल शाम तक वह केदारनाथ बाबा के दरबार में पहुंचने का पूरा प्रयास करेंगे युवाओं ने बताया वह भोलेनाथ के भक्त हैं और उन्हीं की प्रेरणा से इस कठिन यात्रा को कर रहे हैं भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनकी यह यात्रा जरूर सफल होगी युवाओ ने बताया यात्रा में उन्हें काफी आनंद आ रहा है भोलेनाथ की कृपा से अभी तक रास्ते में उन्हें कोई कठिनाई नहीं आई है दोनों युवा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए इस कठिन पैदल यात्रा को पूरी कर रहे हैं मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र से केदारनाथ की दूरी लगभग 500 किलोमीटर है कुल मिलाकर युवा केदारनाथ जाने और आने में लगभग एक हजार किलोमीटर की कठिन यात्रा करेंगे यात्रा को लेकर युवाओं में काफी जोश है

जरूरी खबरें