बड़ी खबरें
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी। लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था। चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक? लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Laxman Singh Bisht

Jul 06, 2026 01:09 am 1 views
टनकपुर:सीएम ने  65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

"शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा": सीएम धामी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चम्पावत को मिली बड़ी विकास सौगात, मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

सेवा पखवाड़ा के तहत लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टाल: लाभार्थियों ने उठाया लाभ

तवे में रोटी सेकते व सिलबट्टे में नमक पीसते नजर आए सीएम।

जनपद चम्पावत के सीमांत टनकपुर के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹6020.89 लाख की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹574.97 लाख की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा तथा छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को "5 साल बेमिसाल" स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समितियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, खिरद्वारी जनजाति समूह, व्यापार मंडल, कृषक बंधुओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लगाए गए विभागीय स्टॉलों का भी विस्तृत निरीक्षण किया।कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत आत्मीय एवं प्रेरणादायी दृश्य भी देखने को मिला। महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से रोटी एवं चटनी तैयार की, जिससे महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के सहज एवं सरल व्यवहार ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर में निक्षय योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा तटबंध केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि माँ शारदा नदी लाखों परिवारों के जीवन एवं आजीविका का आधार है। "जहाँ जल होता है, वहीं जीवन होता है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें माँ पूर्णागिरि धाम आने का अवसर मिलता है, यहां की जनता का स्नेह उन्हें अपने परिवार जैसा अपनापन देता है। उन्होंने कहा कि चम्पावत की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग ₹3300 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगभग ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय, गौशालाओं के विकास तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विकास भी और विरासत भी" के मंत्र को आत्मसात करते हुए मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत माँ पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर तथा माँ वाराही धाम सहित अ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ेक धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि टनकपुर में लगभग ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक आईएसबीटी तथा लगभग ₹14 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के लिए आवासीय भवन, बनबसा में सैनिक स्मारक तथा पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केंद्र की स्थापना की दिशा में भी कार्य तेजी से चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि विकसित चम्पावत, सुरक्षित भविष्य और समृद्ध उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा पूर्णागिरी एवं बनबसा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी किया।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख चंपावत श्रीमती आंचल बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा,जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी एवं टनकपुर दीपक राजवार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, जिला सहप्रभारी हिमांशु बिष्ट, कैलाश अधिकारी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2197