: लोहाघाट:माँ झूमाधुरी नंदा महोत्सव में कुमाऊँनी गीतों में थिरके युवा देर रात्रि तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमो का लोगों ने उठाया लुफ्त भाजपा नेता आनंद अधिकारी ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
माँ झूमाधुरी नंदा महोत्सव में कुमाऊँनी गीतों में थिरके युवा
चंपावत जिले के लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी स्थित माँ झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव की द्वितीय दिवस की सांस्कृतिक संध्या चम्पावत से सुरेश राजन एवं पिथौरागढ़ से प्रकाश रावत एंड पार्टी समेत स्थानीय कलाकारों के नाम रही।शशांक पाण्डेय,गिरीश कुंवर एवं जगदीश पाटनी के संयुक्त संचालन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी आनंद सिंह अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक,सुई आषाढ़ी वायुरथ समिति अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सचिन जोशी,किसान नेता मदन पुजारी, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, दिनेश बिष्ट समेत कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि आनंद सिंह अधिकारी व अतिथीयों ने अपने संबोधन में इस प्रकार के शांतिपूर्वक महोत्सव संचालित करने के लिए स्थानीय जनता का आभार प्रकट किया एवं महोत्सव के माध्यम से संस्कृति को बचाने के प्रयासों की सराहना की तथा सीमित संसाधनों के बीच ऐसे कार्यक्रम करने पर महोत्सव समिति को शुभकामनाएँ दी। वही मुख्य अतिथि आनंद सिंह अधिकारी ने सहयोग हेतु 31 हजार रुपए की धनराशि महोत्सव कमेटी को दी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कृतिका-आरुषि ने मैं पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी, आराध्या बोहरा ने ओ बाना तू छ बड़ी कमाल की, रिया एवं खुशी ने नजर ना लागा त्वेके तू टीक लगाये कालकाला, प्रियांशी ने छोरी चंद्रा तू ज़्यादा न शर्माऊ, रिद्दी पाटनी ने धना मेरो नाम छ आदि गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही चम्पावत एवं पिथौरागढ़ की टीम द्वारा विभिन्न कुमाऊँनी,नेपाली, राजस्थानी ,गढ़वाली एवं जौनसारी गीतों ने लोगों को देर रात्रि तक बैठने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में सुरक्षा हेतु लोहाघाट पुलिस बल की तैनाती देर रात तक जारी रही।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पाटन पाटनी प्रतिनिधि जानकी बोहरा, ग्राम प्रधान रायकोट महर गिरीश राम, ग्राम प्रधान रायकोट कुंवर प्रतिनिधि प्रदीप कुंवर, प्रकाश बोहरा,धन सिंह पाटनी,राजेंद्र पाटनी, रमेश चंद्र पाटनी,हेम पाटनी, कमल कुलेठा,प्रकाश चंद्रा, सुभाष कुमार, संजय पाटनी, बृजेश विश्वकर्मा, विनीत पाटनी,बसंत कुमार, पप्पू बोहरा, हरीश पाटनी, राजेंद्र कुमार, शेखर विश्वकर्मा,मदन कुमार ,प्रदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।