Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

सूचना

: उधम सिंह नगर:एसएसपी ऊधम सिंह नगर को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 2, 2024
एसएसपी ऊधम सिंह नगर को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी के साथ सोशल मीडिया पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देना युवक को पड़ा भारी। पंतनगर पुलिस ने युवक को चेन्नई से हिरासत में लिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि युवक से परेशान होकर युवक के पिता द्वारा अपने पुत्र पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए गुहार लगाई गई थी। थाना पंतनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर युवक पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद ही युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपने आप को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए एसएसपी मंजुनाथ टीसी को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। युवक को चेन्नई से गिरफ्तार करके पुलिस द्वारा रुद्रपुर लाया गया। पंतनगर पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया है, युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। युवक पर पूर्व में भी बरेली और अजमेर में दर्ज हैं गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमें दर्ज है।

जरूरी खबरें