लोहाघाट नगर के होटलो में बिक रही शराब को बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने डीएम चंपावत को भेजा ज्ञापन पुलिस पर लगे कई गंभीर आरोप
Laxman Singh Bisht
Sep 15, 2023 11:36 pm
29 views
15 Sep 2023
बजरंगबली वार्ड लोहाघाट की महिलाओं ने लोहाघाट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस की सह पर लोहाघाट के होटलो में खुलेआम शराब बेची जा रही है महिलाओं ने नगर के होटलो में शराब बिक्री को बंद करने की मांग को लेकर डीएम चंपावत को ज्ञापन भेजा ज्ञापन में महिलाओं ने कहा डिग्री कॉलेज रोड तिराहे के पास आबादी क्षेत्र में एक होटल स्वामी के द्वारा पुलिस की सह पर खुलेआम शराब बेची जा रही है तथा आसपास के माहौल को खराब किया जा रहा है महिलाओं ने ज्ञापन में कहा इस होटल मे लोग नशा कर अराजकता करते हैं तथा महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करी जाती हैं तथा रात रात भर शराब पीकर आतंक मचाया जाता है जिस कारण महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं पर पुलिस के द्वारा इस होटल स्वामी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करी जा रही है जिस कारण महिलाओं में लोहाघाट पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है महिलाओ ने ज्ञापन के माध्यम से डीएम चंपावत से इस होटल को आबादी क्षेत्र से हटाने तथा होटल स्वामी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है
महिलाओं ने कहा मुख्य मार्ग में इस प्रकार से खुलेआम नशे का कारोबार होने के कारण स्कूली छात्र छात्राओ पर इसका काफी बुरा असर हो रहा है इस प्रकार से होटलो में खुलेआम बिक रही शराब से कई लोगों के घर परिवार उजड़ चुके हैं पर पुलिस को सब कुछ पता होने के बाद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है महिलाओ ने कहा इस स्थान पर कई वर्ष पहले महिलाओं ने शराब की दुकान खुलने का विरोध करते हुए दुकान को हटवाया था लेकिन अब इस होटल स्वामी के द्वारा आबादी क्षेत्र में शराब बेचने से पूरा माहौल दूषित हो चुका है जिस कारण उनके बच्चों व परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है पर पुलिस कार्यवाही करने को तैयार नहीं है महिलाओं ने कहा उन्हें अब लोहाघाट पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है अगर पुलिस सही ढंग से कार्य करती तो इस प्रकार से आबादी क्षेत्र में शराब नहीं बिकती ना उन्हें डीएम से गुहार लगानी पड़ती पुलिस सिर्फ जागरूकता रैली निकलने तक ही सीमित है
महिलाओं ने डीएम से उनकी इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है महिलाओं ने कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह डीएम कार्यालय में धरना देगी वहीं डीएम चंपावत के द्वारा इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है ज्ञापन में पार्वती देवी ,सरिता देवी ,जानकी ,लता देवी, धनी देवी, किरण ,बबीता ,देवकी देवी ,अनीता देवी, निर्मला, गीता देवी आदि महिलाओं के द्वारा दस्तखत किए गए थे
विज्ञापन
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।