रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के तहत मौसम विभाग ने 29 जुलाई 2026 को जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया है। इस चेतावनी और वर्तमान में हो रही वर्षा के मद्देनजर, जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 29 जुलाई (बुधवार) को जिले के कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।इस संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के पठन-पाठन का नुकसान न हो, इसके लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम