Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत व बाराकोट में कल मतदान, सभी पोलिंग पार्टियाँ मतदान केंद्र पहुँचीं

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 27, 2025

जिलाधिकारी ने दिए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान के निर्देश; मतदान कार्मिकों को किया सचेतत्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन - 2025 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद के विकास खंड चंपावत एवं बाराकोट में कल, 28 जुलाई (सोमवार) को मतदान संपन्न कराया जाएगा। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने हेतु समस्त आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों विकास खंडों से पोलिंग पार्टियाँ समयबद्ध रूप से रवाना की गईं, जो अब सफलतापूर्वक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँच चुकी हैं और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने मतदान कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा "आप सभी का यह संवैधानिक दायित्व है कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करें। प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, सम्मानजनक व शांत वातावरण प्रदान किया जाए। सभी पोलिंग टीमें पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ कार्य करें।"जिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह भी कहा "किसी भी स्थिति में कोई भी मतदान कार्मिक नशे की स्थिति में कार्य न करें। यह न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की मर्यादा के विरुद्ध है। सभी कर्मी संयम, जिम्मेदारी और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।"

जरूरी खबरें