Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

: लोहाघाट:बसौटा के नागार्जुन बाबा मंदिर में धर्मशाला निर्माण की ग्रामीणों ने प्रशासन से उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 22, 2024
बसौटा के नागार्जुन बाबा मंदिर में धर्मशाला निर्माण की ग्रामीणों ने प्रशासन से उठाई मांग लोहाघाट ब्लॉक नेपाल सीमा से लगे बगोटी ग्राम सभा के बसौटा के प्रसिद्ध नागार्जुन बाबा मंदिर में ग्रामीणों ने प्रशासन से धर्मशाला निर्माण की मांग उठाई है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम पंचायत बगोटी के तोक बसोटा में नागार्जुन बाबा मंदिर स्थित है जिसमें मंदिर परिसर में भक्तों के बैठने और मंदिर के सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं है उन्होंने कहा बाबा नागार्जुन मंदिर परिसर में एक धर्मशाला के निर्माण की नितांत आवश्यकता है उन्होंने कहा धर्मशाला न होने से मंदिर में किसी भी कार्य पूजा पाठ करने के लिए मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पूजा पाठ आदि कार्य में बारिश व धूप के समय काफी दिक्कत भक्तजनों को होती है भुवन सिंह ने बताया मंदिर में धर्मशाला की सख्त आवश्यकता है ताकि मंदिर का सामान व अन्य सामग्री रखने में सुविधा हो सके भुवन सिंह व ग्रामीणों ने प्रशासन से नागार्जुन बाबा मंदिर में धर्मशाला निर्माण करने की मांग की है उन्होंने कहा अगर प्रशासन मंदिर में धर्मशाला का निर्माण करता है तो ग्रामीण भी उसमें अपना सहयोग करेंगे मालूम हो सीमांत क्षेत्र में नागार्जुन बाबा में ग्रामीणों की अपार आस्था व श्रद्धा है

जरूरी खबरें