Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट मे ग्रामीणों ने पुडेश्वर लिफ्ट परियोजना में जल वितरण मे लगाए अनियमितता के आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 18, 2025

विभाग ने एक इंच की लाइन से दे दिए 32 कनेक्शन। ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान।बाराकोट ।चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट मे बिगत दिनों नवनिर्मित पुडेश्वर लिफ्ट परियोजना का विधिवत्त उद्घाटन किया गया। जिससे लगभग 9 ग्राम पंचायत को जल वितरण किया गया है। योजना निर्माण के बाद ग्रामीणों को आशा थी कि उन्हें भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा। योजना में जल वितरण को लेकर बाराकोट के पूर्व प्रधानाचार्य शेर सिंह अधिकारी द्वारा आरोप लगाया गया है उन्होंने कहा पूर्व योजना में जहा पहले 16 कनेक्शन धारक होते थे और लोगों को पेयजल भी उपलब्ध होता था लेकिन अब इस नई योजना के बनने के बाद 32 कनेक्शन धारक हो गए हैं। विभाग द्वारा टैंक से मात्र एक इंच की लाइन दे रखी है जिसमें विभाग 32 कनेक्शन दे चुका है। पूर्व प्रधानाचार्य अधिकारी ने कहा नई योजना बनने के बाद अब पानी कभी दो दिन तो कभी आता ही नहीं है। कहा कई बार विभाग व विभाग के जेई से समस्या को लेकर बात की गई विभागीय अधिकारियों के द्वारा मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है मामला अभी भी जस का तस बना हुआ है ।अधिकारी ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला अधिकारी के यहां जाकर ज्ञापन देने के लिए बाध्य होंगे ।पीड़ित परिवारों में शेर सिंह अधिकारी ,नरेंद्र कुमार ,महेश लाल ,उमेश्वर प्रसाद ,प्रकाश लाल ,लक्ष्मण राम आदि हैं।

जरूरी खबरें