Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: बनबसा:साइकिल सहित शारदा नहर में गिरा ग्रामीण डूबने से हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Wed, May 15, 2024
साइकिल सहित शारदा नहर में गिरा ग्रामीण डूबने से हुई मौत बनबसा में शारदा नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है बुधवार को शारदा बैराज चौकी प्रभारी ललित पांडे ने जानकारी देते हुए बताया बुधवार 15 मई को थाना बनबसा में ग्राम प्रधान देवीपुरा दीपक चन्द ने टेलीफोन मे सूचना दी कि एक व्यक्ति धनुषपुल के पास नहर में डूबा हुआ है जो नहर में बहता हुआ जा रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला गया, मौके पर मृतक के परिजन व ग्राम प्रधान मौजूद मिले, चौकी प्रभारी पांडे ने बताया मृतक की पहचान धर्मपाल सिंह पुत्र बाबू पाल सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी मझगांव देवीपुरा बनबसा के रुप में हुयी। उन्होने बताया मौके पर मौजूद लोगो से प्रथम दृष्टिया यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतक धर्मपाल अपनी साईकिल से नहर के किनारे-किनारे चल रहे थे जिनका पैर फिसल गया और वह साईकिल के साथ नहर में गिर गये मौके पर पुलिस ने मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर कर शव को पंचायतनामा पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी टनकपुर भेजा गया।

जरूरी खबरें