रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

यात्रा कर रहे नोनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप।

29 और 30 जून को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा।

अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी।

लोहाघाट।पल्स पोलियो मुक्त भारत व उत्तराखंड अभियान के तहत राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का आज 28 जून रविवार को लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नोनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा लोगों से अधिक से अधिक तादाद में जीरो से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की। पल्स पोलियो अभियान को लोहाघाट विकासखंड में सफल बनाने हेतु आज लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर आशा कार्यकृतियों के द्वारा बूथों में जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई।चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 विराज राठी द्वारा बताया गया जिलाधिकारी व सीएमओ चंपावत के निर्देश पर आज 28 जून को लोहाघाट ब्लॉक के पोलियो बूथों में अधिक से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। डॉ राठी ने बताया वाहनों में यात्रा कर रहे बच्चों को भी लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे तथा पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में पोलियो की दवा पिलाई गई। डॉ राठी ने बताया 29 जून व 30 जून को आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवाई पिला जाएगी। डॉ राठी ने बताया आज ब्लॉक के 54 बूथों बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जा रही है। डॉ राठी ने बताया पोलियो एक लाइलाज बीमारी है उन्होंने समस्त जनता से अपने परिवार के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को काम धाम छोड़कर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है डॉ राठी ने समस्त आशा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक तादाद में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए। अभियान को सफल बनाने में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी सुबह से ही अपनी टीम के साथ जुटे रहे। इस दौरान राकेश पंत ,उमेश जोशी, बबीता महर, पुष्पा टम्टा ,सरस्वती पुनेठा, डॉ0 मुकेश तड़ागी ,सावित्री देवी, ममता देवी ,गोविंद सिंह सिंह ढेक सहित कई वैक्सीनेटर मौजूद रहे।