रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधानसभा का बोलता विकास शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग व मऊ सड़क की दुर्दशा।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 11, 2026
लोहाघाट विधानसभा का बोलता विकास शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग व मऊ सड़क की दुर्दशा।

बदहाल हालत में मऊ सड़क।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व सरकार पर लगाए उनकी उपेक्षा के आरोप।

आदर्श चंपावत जिले में सरकार के द्वारा भरपूर विकास की बातें की जा रही है। पर आदर्श जिले के लोहाघाट विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र की सड़के बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। मानसून काल में सड़कों की दशा से बदतर हो रही है ।जिनमें वाहन चलाना दुर्घटनाओं को दावत देना साबित हो रहा है। तो वही सरकार शहीदों की सम्मान देने की बात करती है लोहाघाट विधानसभा के बाराकोट ब्लॉक की चोमेल क्षेत्र की शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम से बनी सड़क बरसों से बदहाली के दौर से गुजर रही है क्षेत्रवासी कई बार सड़क में सुधरीकरण और डामरीकरण की मांग कर चुके हैं पर शासन प्रशासन के द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे व कीचड़ वाहन चालकों व जनता के लिए मुसीबत बने हुए है। सड़क की कीचड़ में आए दिन वाहन फस रहे है। क्षेत्र वासियों ने कहा यह सड़क क्षेत्र की चामी, लीदु, खेती, काकड़ी ग्राम सभाओं को जोड़ती है। पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त से बरसात मे अब क्षेत्र की जनता परेशान रहेगी। ग्रामीणों ने कहा शासन प्रशासन के द्वारा सड़क को शहीद का नाम तो दे दिया गया पर उसके बाद सड़क की सुध नहीं ली गई जो सरासर शहीदों का अपमान। जबकि सरकार शहीदों के सम्मान की बात करती है। पूर्व में चामी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश महर के द्वारा भी कई बार शासन प्रशासन से सड़क के सुधारीकरण की गुहार लगाई जा चुकी है पर शासन प्रशासन नहीं जागा।

जनता बदहाल सड़क में जान हथेली में रखकर यात्रा करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द शहीद के नाम से बनी सड़क के सुधारीकरण की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर आंदोलन तथा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ग्रामीणों के द्वारा दी जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र के विधायक तथा जनप्रतिनिधियों पर भी उनकी सुध न लेने तथा लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा चौमेल क्षेत्र की मऊ सड़क भी पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है जिसमें वाहनों का संचालन करना वाहन चालकों के लिए दुभर हो रहा है बादल सड़क में क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों ने कहा उनकी सड़क की ओर ना तो सरकार ध्यान दे रही है और ना क्षेत्रीय विधायक मामले में लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए मौत सड़क के सुधारी करण की भी मांग की है। वहीं भाजपा नेता अजय बिष्ट के द्वारा भी जिलाधिकारी से क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण करण की मांग की है।माग करने में नवीन सिंह ,संजय सिंह, दीपक सिंह , खुशाल सिंह ,केसर सिंह, हीरा सिंह ,विक्रम सिंह ,पवन सिंह ,दीपांशु सिंह, राजू ,कृष्णा ,तरुण ,हिमांशु, नैन सिंह पूर्व प्रधान प्रकाश महर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे । लोहाघाट विधान सभा में अभी कई ऐसी सड़के हैं जो बदहाली के दौर से गुजर रही है जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।