रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश
Laxman Singh Bisht
योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

उत्तराखंड के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए उन्होंने योग अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने, आयुष संस्थानों के विस्तार और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत योग अनुदेशकों का मानदेय 250 रुपये प्रति घंटे से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति घंटे करने का प्रस्ताव जल्द तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए ।उन्होंने रुड़की के पुराने एलोपैथिक अस्पताल भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित कराने, ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के उच्चीकरण तथा दो पर्वतीय जिलों में नए आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए बैठक में मंत्री ने पिरान कलियर में यूनानी चिकित्सालय के लिए नई भूमि उपलब्ध कराने, जाखनीधार के 50 बेड अस्पताल के पुनर्निर्माण कार्यों की जांच कराने और पीपलकोटी स्थित जर्जर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्टाफ को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही उन्होंने आयुष विभाग में नियुक्त कार्मिकों को एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र वितरित करने और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।