Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:भाजपा के पोस्टर से प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का फोटो गायब

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 22, 2026

भाजपा के पोस्टर से प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का फोटो गायब अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में कथित वीआईपी के तौर पर नाम आने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को लेकर प्रदेश भाजपा अब सतर्क होने लगी है। प्रदेश में हो रहे भाजपा नेताओं के विरोध के बाद संगठन ने प्रभारी दुष्यंत गौतम से दूरियां बनानी शुरू कर दी है। कई कार्यक्रमों से प्रदेश प्रभारी नदारत दिखाई दे रहे हैं ।तो वहीं अब नए पोस्टरों में प्रभारी दुष्यंत गौतम की फोटो गायब नजर आ रही है। जबकि पुराने हर पोस्टरों में दुष्यंत गौतम की फोटो लगी हुई है। इस मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का कहना है कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नई टीम बन रही है। जिसके चलते कई प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी की फोटो लगाई गई है कई प्रदेशों में नहीं लगाई गई है। उधर इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि बीजेपी संगठन ने यह मान लिया है कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में जिस वीआईपी का नाम सामने आया था वह दुष्यंत गौतम है। प्रदेश प्रभारी से भाजपा की यह दूरियां साफ संकेत दे रहे की आने वाले दिनों में भाजपा दुष्यंत गौतम को प्रदेश प्रभारी के पद से हटा सकती है।

जरूरी खबरें