Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: उत्तराखण्ड:बिना पंजीकरण चारधाम यात्रा पर आए सैकड़ों श्रद्धालुओं को भेजा गया वापस 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
बिना पंजीकरण यात्रा पर आए सैकड़ों श्रद्धालुओं को भेजा गया वापस सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण धामों की यात्रा करने वालों को सख्ती से निपटें और सीधा चेकिंग बैरियर से वापस भेजें। पुलिस ने कल देर शाम से नगुण बैरियर से 55 छोटी गाड़ियों को वापस किया लगभग 275 यात्रियों को वापस किया गया । वही डामटा बेरियर से पुलिस प्रशासन ने 43 वाहन में से तीन बसे लगभग 400से अधिक यात्रियों को वापस लौटाया गया । आपको बता दें ये सभी यात्री उत्तराखंड से बाहर के लोग थे । अब पुलिस प्रशासन बेरियर पर बिना पंजीकृत यात्रियों को किसी भी स्थित में आगे नही बढ़ने नही दे रहा है ।जनपद उत्तरकाशी में दो धामों पर बिना पंजीकृत के यात्री नही आ सकते है । वही आज सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट तथा पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के द्वारा यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है ।

जरूरी खबरें