Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों ने इस बार बोर्ड की परीक्षा दी थी।हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 88.20 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि 93.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। उत्तराखंड बोर्ड में इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

इंटर में देहरादून की अनुष्का टॉपर रही

देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।

हाईस्कूल में बागेश्वर के कमलसिंह हल्द्वानी के जतिन जोशी रहे टॉपर।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की हाईस्कूल परीक्षा में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान व हल्द्वानी के जतिन जोशी ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।

जरूरी खबरें