Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 12, 2026

हरिद्वार में पति-पत्नी के विवाद ने लिया दर्दनाक मोड़, महिला ने मासूम बेटी के साथ गंगनहर में लगाई छलांग।

दौलतपुर के पास मायके जाते समय रास्ते में पति से मामूली कहासुनी के बाद महिला एक वर्षीय बच्ची को लेकर गंग नहर में कूद गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगनहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।चार वर्षीय बेटा पिता के साथ सुरक्षित है, जबकि मां और मासूम बच्ची की तलाश लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार परिवार कलियर क्षेत्र से रायपुर दरेड़ा की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में विवाद के बाद यह घटना हुई।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और एसडीआरएफ की टीम नहर में सघन तलाश अभियान चला रही है।

जरूरी खबरें