Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

: पाटी:प्राथमिक विद्यालय खरही में अराजक तत्वों ने की तोड़ फोड़

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 5, 2024
प्राथमिक विद्यालय खरही में अराजक तत्वों ने की तोड़ फोड़ चम्पावत जिले के पाटी ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरही में बुधवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय का ताला तोड़ विद्यालय के भीतर तोड़ फोड़ की गई है अराजक तत्वों के द्वारा विद्यालय की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया है घटना की जानकारी गुरुवार को विद्यालय के खुलने पर हुई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा भट्ट ने बताया कि अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं पहले भी विद्यालय में तोड़फोड़ की जा चुकी है। कई बार विद्यालय की बैठक में तोड़फोड़ के मामले को उठाया जा चुका है उसके बाद भी अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा अब अराजक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।प्रधानाचार्य ने कहा विद्यालय किसी की निजी सम्पत्ति नहीं है। उन्होंने कहा विद्यालय में इस तरह तोड़फोड़ करने वाले लोग बहुत ही गिरी हुई मानसिकता के लोग है प्रधानाध्यापिका आशा भट्ट ने खरही के ग्राम प्रधान ,वार्ड मेंबर और अन्य जन प्रतिनिधियों से कहा ये विद्यालय ग्राम सभा की संपत्ति है इसकी सुरक्षा पूरी ग्राम सभा की जिम्मेदारी है।    

जरूरी खबरें