रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में पूरे हफ्ते होने लगे अल्ट्रासाउंड। गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत।
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 2, 2025
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में पूरे हफ्ते होने लगे अल्ट्रासाउंड। गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत।
लोहाघाट। सीएमओ चंपावत डॉ देवेश चौहान के निर्देश पर अब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में पूरे हफ्ते अल्ट्रासाउंड होने लगे हैं। पूरे हफ्ते अल्ट्रासाउंड होने से दूर दूर क्षेत्र से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों को बड़ी राहत मिली है।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा के द्वारा अब पूरे हफ्ते गर्भवती महिलाओं व मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। मालूम हो लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा के द्वार आंखों में दिक्कत होने की वजह से लंबे समय से हफ्ते में मात्र तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब डॉक्टर सोनाली के द्वारा हफ्ते में पूरे दिन अल्ट्रासाउंड किए जाने लगे है जिससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है। दूर दूर क्षेत्र से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों ने हफ्ते में पूरे दिन अल्ट्रासाउंड सेवा देने के लिए सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान और रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा को धन्यवाद दिया है।