रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 16, 2026
बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l
वकीलों ने शिकायतकर्ता के भाई के साथ पुलिस की मौजूदगी में की मारपीट।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर दीवानी न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस की टीम ने न्यायालय में तैनात उप नाजरात ओम सिंह चौहान को 3500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कोर्ट परिसर में भारी हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ वकीलों ने विजिलेंस टीम का विरोध किया और शिकायतकर्ता के भाई के साथ पुलिस की मौजूदगी में मारपीट भी की। बाजपुर दीवानी न्यायालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई ने पूरे कोर्ट परिसर में सनसनी फैला दी। विजिलेंस की टीम ने न्यायालय में तैनात उप नाजरात ओम सिंह चौहान को 3500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।जैसे ही कार्रवाई की जानकारी कोर्ट परिसर में फैली, माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कुछ वकीलों ने विजिलेंस टीम का विरोध करते हुए आरोपी कर्मचारी के समर्थन में हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ।मामला यहीं नहीं रुका। विजिलेंस में शिकायत करने वाले व्यक्ति के भाई के साथ भी कोर्ट परिसर में पुलिस की मौजूदगी में वकीलों द्वारा मारपीट की गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी उप नाजरात को अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कोर्ट परिसर में हुई मारपीट और हंगामे को लेकर भी जांच की मांग उठ रही है।बाजपुर दीवानी न्यायालय में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि रिश्वतखोरी और कोर्ट परिसर में हुई मारपीट के मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।